Business ideas - 10X10 की दुकान से ₹3 लाख महीने की कमाई

Bhopal Samachar

Low investment high profit best startup small business ideas in Hindi

आज हम आपको एक ऐसा बिजनेस आईडिया देने जा रहे हैं जिसमें आपको कोई स्पेशल डिग्री डिप्लोमा करने की जरूरत नहीं है। कोई मशीन नहीं लगाना है और कोई प्रोडक्ट नहीं बनाना है। 10X10 साइज की एक छोटी सी दुकान चाहिए और ₹300000 महीने बड़े आराम से कमा सकते हैं। 

Best business opportunity ideas for beginners 

भारत में स्मार्टफोन की बिक्री बड़े पैमाने पर होती है। हर महीने दर्जनों नए मॉडल लॉन्च होते हैं। कुछ तो ऐसे होते हैं जो लॉन्च होते ही टोटल सेल आउट हो जाते हैं। युवाओं में स्मार्टफोन के प्रति दीवानगी साफ दिखाई देती है। जिन लोगों के पास पैसा होता है, वह तो नया स्मार्टफोन खरीद लेते हैं परंतु जिनके पास इतना पैसा नहीं होता वह लोग Refurbished Smartphone खरीदते हैं। आपके अपने शहर में सैकड़ो या हजारों स्मार्टफोन की दुकान हो सकती है परंतु Refurbished Smartphone store की संख्या बहुत कम होगी। आपको यही शुरू करना है। Refurbished Smartphone का मार्केट साइज बहुत तेजी से बढ़ रहा है, क्योंकि यह सेकंड हैंड नहीं है। Refurbished किए गए स्मार्टफोन बिल्कुल नए स्मार्टफोन की तरह काम करते हैं। जबकि इनकी कीमत नए स्मार्टफोन की तुलना में काफी कम होती है। 

Refurbished Smartphone store पूरे देश में बड़ी तेजी से ओपन हो रहे हैं। यही समय जब आपको अपने बाजार की प्राइम लोकेशन पर अपनी दुकान शुरू करना चाहिए। यदि आपके पास इतना इन्वेस्टमेंट नहीं है, तो आप एक टेबल टॉप डिस्प्ले शुरू कर सकते हैं। बिल्कुल वैसे ही जैसे स्माटफोन एसेसरीज की दुकान होती है। बस आपको अपनी दुकान की सजावट बदलनी होगी। Refurbished Smartphone store वाला फील आना चाहिए। 

best new unique business ideas in hindi for students 

स्टूडेंट के लिए तो यह बहुत बढ़िया बिजनेस है। विद्यार्थियों को पता होता है कि उनकी उम्र के दूसरे लड़के लड़कियों को क्या चाहिए। ग्राहक भी अपने हम उम्र दुकानदार के साथ ज्यादा कंफर्टेबल फील करते हैं। स्मार्टफोन की सबसे ज्यादा बिक्री वैसे भी शाम के समय होती है। आप चाहे तो एक ऐसी स्टोर ओपन कर सकते हैं जो शाम 6:00 बजे से रात 11:00 बजे तक संचालित होती हो। इसके कारण आपको कुछ स्पेशल ग्राहक मिल जाएंगे। जिनके पास दिन में खरीदारी का समय नहीं होता है। 

Business ideas for women in india 

किसी भी बाजार में जाकर देखिए। दुकान संचालकों में महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। QR CODE के कारण पेमेंट आसान हो गया है। दुकान में ज्यादा नगद भुगतान नहीं होता है। यह भी महिलाओं के लिए एक सुविधाजनक स्थिति है। स्मार्टफोन के ग्राहकों में लड़कियों और महिलाओं की संख्या भी काफी अच्छी होती है और ज्यादातर महिलाएं अथवा लड़कियां थोड़े सस्ते की तलाश में रहती हैं। Refurbished Smartphone उनके बजट में होता है इसलिए सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। 

Business ideas for retired employees in india 

सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी यदि किसी बिजनेस में इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं तो यह उनके लिए बढ़िया विकल्प है। काफी अच्छे रिटर्न मिलते हैं। यह पूरा बिजनेस ही इन्वेस्टमेंट वाला बिजनेस है। आप जितना अच्छा इन्वेस्टमेंट करेंगे उतना ज्यादा प्रॉफिट बना सकते हैं। 

Profitable business ideas in india 

एक नया स्मार्टफोन बेचे में यदि 10% प्रॉफिट मार्जिन मिलता है तो Refurbished Smartphone बेचने में कम से कम 20% प्रॉफिट मार्जिन मिलता है। कुछ मॉडल तो ऐसे होते हैं जिनमें 50% तक प्रॉफिट मार्जिन मिल जाता है। यह एक ऐसा प्रोडक्ट है जो समय के साथ खराब नहीं होता। यदि आपकी परचेसिंग अच्छी है तो आपके पास डेड स्टॉक भी नहीं बनेगा। फायदा ही फायदा है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article. 

विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। इसके अलावा और अधिक बिजनेस आईडियाज के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे जाएं और POPULAR Category 3 में Business पर क्लिक करें। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!