Business ideas - सिर्फ 15 लाख इन्वेस्टमेंट और चार लाख महीने की कमाई

Bhopal Samachar

Low investment high profit best startup small business ideas in Hindi

आज हम आपको एक ऐसा बिजनेस आईडिया देने जा रहे हैं, जो आपको अगले महीने से जबरदस्त कमाई तो दिलवाएगा ही आने वाले सालों में आपकी कमाई बढ़ती चली जाएगी। सिर्फ 15 लाख रुपए के इन्वेस्टमेंट में ₹400000 महीने की कमाई भारत में बहुत सारे लोग कर रहे हैं। यह बिजनेस अभी अपनी शुरुआती स्थिति में है और भविष्य में इसके बहुत अपडेट हो जाने की संभावना है। 

Best business opportunity ideas for beginners 

दुनिया में एक तरफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का जमाना शुरू हो गया है तो दूसरी तरफ वर्चुअल रियलिटी लोगों को सम्मोहित करती चली जा रही। यदि आपको अपने शहर में एक कुर्सी पर बैठकर कश्मीर की वीडियो में सैर करने का मौका मिले। सिर्फ ₹300 में हवाई जहाज में बैठने का मौका मिले। या फिर आपके श्रद्धा के केंद्र तीर्थ के दर्शन करने को मिल जाए, बिल्कुल वैसे ही जैसे आप साक्षात अपने प्रभु के समक्ष खड़े हुए हैं, तो क्या आप ऐसा अनुभव लेने से मना कर पाएंगे। वास्तविकता का एहसास, इस बिजनेस को रातों-रात बढ़ाता हुआ चला जा रहा है। 

VR CAFE शायद आपने भी देखा होगा यदि नहीं देखा है तो कृपया अपने शहर में अथवा पास के किसी दूसरे बड़े शहर में जाकर VR CAFE एक्सपीरियंस कीजिए। यह पूरा सेटअप जिसमें AC की मदद से कश्मीर जैसी ठंड और हीटर की मदद से रेगिस्तान की गर्मी पैदा की जाती है, अधिकतम 15 लाख रुपए में बन जाता है। भारत के छोटे शहरों में तो अभी किसी प्राइम लोकेशन की भी जरूरत नहीं है। आप जहां पर शुरू करेंगे लोगों की लाइन लग जाएगी। यदि आप किसी बड़े शहर में है तो जरूर आपको एक प्राइम लोकेशन का चुनाव करना होगा। 

VR CAFE के लिए सबसे बेस्ट सॉफ्टवेयर, फर्नीचर, इंस्ट्रूमेंट और टेक्नोलॉजी आदि के बारे में इंटरनेट पर काफी जानकारी उपलब्ध है, और जैसा कि हमने कहा, सबसे पहले खुद एक्सपीरियंस करके देखिए। उसके बाद प्रोजेक्ट पर काम करते हुए भी कई दूसरे VR CAFE एक्सपीरियंस कीजिए, क्योंकि हर कैफे अपने आप में यूनिक होता है और यदि आप 10-20 कैसे एक्सपीरियंस कर लेंगे तो अपने लिए अच्छा डिसीजन बना पाएंगे। 

best new unique business ideas in hindi for students 

वैसे तो यह बिजनेस सुबह से शाम तक चलता है परंतु शाम के समय सबसे ज्यादा भीड़ होती है। यानी आपको अपनी पढ़ाई का शेड्यूल कुछ ऐसा बनाना होगा कि शाम का समय फ्री हो जाए। बाकी समय आप किसी स्टाफ को नियुक्त कर सकते हैं। जब तक आपकी पढ़ाई पूरी होगी तब तक एक करोड रुपए रेवेन्यू का आंकड़ा पार कर चुके होंगे। 

Business ideas for women in india 

एक आप और एक स्टाफ यानी असिस्टेंट पूरे VR CAFE के लिए काफी है। सिर्फ आपकी उपस्थिति और व्यवहार कुशलता चाहिए। जैसे ही आप दूसरी बार आने वाले लोगों को पहचान लेंगे, तीसरी बार लोग न केवल अकेले आएंगे बल्कि अपने साथ कुछ लोगों को भी लेकर आएंगे। 

Business ideas for retired employees in india 

सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी इस बिजनेस में इन्वेस्टमेंट करके हाई रिटर्न बना सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि, VR CAFE के अंदर बैठे हुए लोगों को कई तरह का शोर और आवाज सुनाई देगी परंतु आप बाहर कैश काउंटर पर बैठकर किशोर कुमार के गाने सुन सकते हैं। 

Profitable business ideas in india 

भारत के बाहर 15 मिनट का $10 लिया जाता है परंतु भारत में 300 से लेकर ₹500 तक चार्ज करते हैं। अपन यदि ₹300 प्रति व्यक्ति शुल्क मानकर चलें और दिन भर में सिर्फ 50 लोग आते हैं। फिर भी आप एक दिन का ₹15000 और महीने भर का ₹450000 कमा सकते हैं। पूरे कैफे का अधिकतम खर्चा ₹200000 महीने से ज्यादा नहीं होगा। यानी आपका नेट प्रॉफिट ढाई लाख रुपए महीने होगा। इससे ज्यादा क्या चाहिए। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article. 

विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। इसके अलावा और अधिक बिजनेस आईडियाज के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे जाएं और POPULAR Category 3 में Business पर क्लिक करें। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!