Business ideas - ₹15000 महीने खर्च करके एक लाख रुपए महीने कमाइए

Bhopal Samachar

Low investment high profit best startup small business ideas in Hindi

आज हम आपको एक ऐसा बिजनेस आईडिया देने जा रहे हैं जिसे आप जीरो इन्वेस्टमेंट और हाई रिटर्न बिजनेस कह सकते हैं। इसमें हर महीने आपका लगभग 15000 रुपए खर्च होगा। हर रोज करीब 8 घंटे आपको अपने घर से बाहर रहना होगा। ना तो डोर टू डोर सेल करनी है। ना कोई सर्वे करना है। ना किसी का एड्रेस वेरीफाई करना है। बस घूमते रहना है और लगभग 1 लाख रुपए महीने की कमाई, बड़े आराम से कर सकते हैं। जैसे-जैसे समय बीतता जाएगा, आपकी कमाई भी बढ़ती जाएगी। 

Best business opportunity ideas for beginners 

अब तो भारत में भी शुरू हो गया है, लेकिन दुनिया की कई देशों में कॉपीराइट एक बहुत बड़ा मुद्दा है। कड़े कानून बनाए जा चुके हैं। वेब सीरीज बनाने वाली कंपनियां, फिल्म बनाने वाली कंपनियां और एडवरटाइजिंग एजेंसी को बहुत बड़ी मात्रा में फोटो और वीडियो की जरूरत होती है। आपको बस अपना मोबाइल लेकर घूमना है। जो भी आपको दिखाई देता है, उसके फोटो वीडियो कैप्चर करना है। ऐसी सभी वेबसाइट पर अपनी प्रोफाइल बनानी है। जहां फोटो और वीडियो बेचे जाते हैं। हम आपको 20 से ज्यादा वेबसाइट के नाम बता देंगे। बाकी आप इंटरनेट पर सर्च कर सकते हैं। यहां एक रुपए से लेकर ₹1000 तक के फोटो और वीडियो खरीदे जाते हैं। आपको बस अपना फोटो या वीडियो अपलोड कर देना है। उसके लिए अपनी प्राइस फिक्स कर देनी है। दुनिया भर में जितने लोग डाउनलोड करेंगे, आपके बैंक अकाउंट में उतने पैसे जमा होते चले जाएंगे। शायद आपने किसी को देखा हो। जैसे ही मौसम में कुछ बदलता है, कहीं कोई नया होता है। कुछ लोग अचानक अपना मोबाइल उठाकर भाग जाते हैं। यह सभी लोग अपने फोटो बेचकर पैसा कमा रहे हैं। 

यह रही कुछ वेबसाइट की लिस्ट

  1. Adobe Stock
  2. Canva
  3. Crestock
  4. Depositphotos
  5. Dreamstime
  6. Fotolia
  7. Freepik
  8. Getty Images
  9. Image Vortex
  10. iStock
  11. PhotosIndia
  12. Picxy
  13. Shutterstock
  14. Snapwire
  15. Stocksy
  16. Thinkstock
  17. Unsplash
  18. Vecteezy
  19. 123RF
  20. 500px 

best new unique business ideas in hindi for students 

स्टूडेंट के लिए यह बिजनेस आइडिया सबसे ज्यादा उपयोगी हो सकता है, क्योंकि इसमें समय की पाबंदी नहीं है। 24 घंटे में जब भी आपको समय मिलता है तब आप फोटो वीडियोग्राफी कर सकते हैं। जरूरी नहीं है कि महीने का ₹100000 कमाया जाए। आपकी पढ़ाई और हॉस्टल के लिए जितना भी खर्च होता है, उतनी कमाई कर सकते हैं। रेगुलर पढ़ाई के अलावा जितना समय बचता है, उसका उपयोग कर सकते हैं। 

Business ideas for women in india 

सरकारी नौकरी तो मिलती नहीं है। कोई प्राइवेट नौकरी करना अथवा कोई पार्ट टाइम जॉब करने से अच्छा है। एक प्रोफेशनल की तरह काम करें। फोटो खींचना नहीं आता तब भी शुरुआत कीजिए। धीरे-धीरे आपको फ्रेम बनाना और सब्जेक्ट का सिलेक्शन करना आ जाएगा। हो सकता है थोड़ा समय लगे लेकिन मुश्किल नहीं है। फोटोग्राफी सीखने के लिए इंटरनेट पर वैसे भी बहुत सारे ट्यूटोरियल मौजूद हैं। 

Business ideas for retired employees in india 

सेवानिवृत टी शासकीय कर्मचारियों के लिए यह काफी फायदेमंद बिजनेस आइडिया है। इस स्टार्टअप के बहाने आप रिटायरमेंट के बाद भी हर रोज नियमित रूप से घर से निकलेंगे। मॉर्निंग वॉक के लिए हर रोज किसी नई जगह पर जाइए। शाम को खाना खाने के बाद जब टहलने निकलते हैं तो कई विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं। तीर्थ यात्रा पर जा रहे हैं। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं। किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं। जब भी समय मिलता है फोटो क्लिक कर लीजिए। वीडियो बना लीजिए। शायद आपको जानकर आश्चर्य होगा कि दुनिया भर में प्रज्वलित हुआ दीपक का फोटो और वीडियो भी खरीदा जाता है। 

Profitable business ideas in india 

इस बिजनेस में चारों तरफ से प्रॉफिट ही प्रॉफिट है। शुरुआत में कुछ भी एक्स्ट्रा करने की जरूरत नहीं है। ₹15000 के खर्चे में हमने हर रोज 4 लीटर पेट्रोल का खर्चा और इस दौरान आपके लिए स्नेक्स और मिनरल वाटर का खर्चा भी जोड़ दिया है। यह भी जरूरी नहीं है। शुरुआत तो पैदल चलकर भी की जा सकती है। पहले बताई गई वेबसाइट का अध्ययन कर लीजिए। आपको समझ में आ जाएगा कि आपके आसपास ही 200-300 फोटो और वीडियो के सब्जेक्ट मौजूद हैं। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article. 

विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। इसके अलावा और अधिक बिजनेस आईडियाज के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे जाएं और POPULAR Category 3 में Business पर क्लिक करें। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!