Business ideas - 50 हजार की 5 मशीनों से 75000 महीने की कमाई

Bhopal Samachar

Low investment high profit best startup small business ideas in Hindi

यह एक ऐसा बिजनेस आइडिया है, जिसमें ना तो किसी दुकान की जरूरत है और ना ही किसी ऑफिस की। लो इन्वेस्टमेंट हाई प्रॉफिट बिजनेस तो है ही, आप इस गृह उद्योग भी कह सकते हैं। यानी अपने घर से शुरू किया जा सकता है। चौथी सबसे अच्छी बात यह है कि, इसे कोई भी महिला-पुरुष, शिक्षित-अशिक्षित, युवा और 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोग भी कर सकते हैं। 

Best business opportunity ideas for beginners 

DIY का जमाना आ गया है। प्राइवेट स्कूल में बच्चों के हर प्रोजेक्ट में CLAY का उपयोग किया जाता है। CLAY की डिमांड इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि, दुनिया के कुछ देशों में, लोग अपने घर में जैसे मिक्सर जूसर रखते हैं, बिल्कुल वैसे ही CLAY बनाने की मशीन भी रखने लगे हैं। यही कारण है कि, CLAY बनाने की मशीन सिर्फ ₹10000 में मिल जाती है। इस मशीन को Pottery Wheel Machine कहते हैं। भारत में लोग इस प्रकार की मशीन अपने घर पर लगाना पसंद नहीं करते। इसलिए अपन इस मौके का फायदा उठा सकते हैं। लोग अपने घर पर मशीन नहीं लगाते, इसलिए अपन अपने घर पर लगा सकते हैं। 5 मशीन लगाइए, 5 लोगों को मशीन ऑपरेट करने के लिए नियुक्त कीजिए और शहर की सभी स्टेशनरी स्टोर्स, जनरल स्टोर, खिलौने बेचने वाली दुकान और यहां तक की प्राइवेट स्कूलों में भी CLAY की सप्लाई कर सकते हैं। 

best new unique business ideas in hindi for students 

विद्यार्थियों को कौन सा घर का खर्च निकालना है। आपको केवल उसने पैसे चाहिए जिससे आपकी पढ़ाई आपके परिवार पर बोझ ना बने। इसलिए एक मशीन काफी है। जब समय मिले तब बना लीजिए और जब समय मिले तब सप्लाई कर दीजिए। यह कोई दूध ब्रेड तो है नहीं जो हर रोज ताजा सप्लाई करना हो। CLAY बनाना, मैगी बनाने जितना आसान है। 

Business ideas for women in india 

भारत में गृह उद्योग का मतलब ही महिलाओं द्वारा संचालित किए जाने वाला बिजनेस होता है। आता गुथने वाली मशीन की तरह CLAY बनाने वाली मशीन चलाना भी, उतना ही आसान है। आपस में सुख-दुख की बातें करते-करते कब प्रोडक्शन कंप्लीट हो जाएगा पता ही नहीं चलेगा। 

Business ideas for retired employees in india 

सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी इसमें इन्वेस्टमेंट करके काफी हाई रिटर्न कमा सकते हैं। एक प्राइवेट कंपनी, या सहकारी समिति, या फिर स्वस्थ सहायता समूह बना लीजिए। एक साथ 25-30 मशीन खरीदिए। महिलाओं अथवा बेरोजगारों को मशीन और कच्चा माल उनके घर पर दीजिए और बना हुआ CLAY कलेक्ट करवा लीजिए। मार्केटिंग टीम अपने ऑफिस से ऑपरेट कीजिए। इससे आपको प्रोडक्शन स्पेस का खर्चा नहीं आएगा। कोई प्लांट कोई यूनिट नहीं लगानी पड़ेगी। जो जितना काम करेगा उसे उतना पैसा मिलेगा। कर्मचारियों के वेतन का प्रॉब्लम नहीं होगा और आप तेजी से तरक्की कर पाएंगे। 

Profitable business ideas in india 

बच्चों से जुड़े हर प्रोडक्ट में या तो प्रॉफिट मार्जिन काफी हाई होता है या फिर सेल्स और सप्लाई इतनी ज्यादा होती है कि, प्रॉफिट के नाम पर एक बड़ा अमाउंट आपके अकाउंट में आ जाता है। CLAY के प्रोडक्शन में कम से कम 50% ग्रॉस मार्जिन होता है। सारे खर्च निकाल देने के बाद 25% नेट प्रॉफिट आराम से बचाया जा सकता है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article. 

विनम्र अनुरोध - कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। इसके अलावा और अधिक बिजनेस आईडियाज के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे जाएं और POPULAR Category 3 में Business पर क्लिक करें। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!