Business ideas - 60 हजार की 3 मशीनों से डेढ़ लाख महीने की कमाई

Bhopal Samachar

Low investment high profit best startup small business ideas in Hindi

यह बिजनेस आइडिया कम पूंजी में ज्यादा मुनाफा देने वाला है। इसमें एक मशीन चलानी है लेकिन इसके लिए किसी ITI, डिग्री या डिप्लोमा की जरूरत नहीं है। 20 हजार रुपए की एक मशीन से ₹50000 की कमाई की जा सकती है यानी 60 हजार में 3 मशीन लगाई तो डेढ़ लाख रुपए महीने की कमाई हो जाएगी। 

Best business opportunity ideas for beginners 

लोग अब समझ चुके हैं कि फूड प्रोडक्ट्स की शैल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए, कुछ कंपनियां उनमें ऐसी चीजों की मिलावट कर देती है, जो खतरनाक बीमारी को बढ़ाने का काम करते हैं। मेडिकल पर लाखों रुपए खर्च करने से बढ़िया है लोकल से शुद्ध चीज खरीदी जाए। यही कारण है कि लोकल फूड प्रोडक्ट्स की डिमांड बढ़ने लगी है। शुद्ध सात्विक तरीके से बने हुए घी की डिमांड तो पहले से ही बहुत ज्यादा थी। अब इतनी बढ़ गई है कि, आपूर्ति नहीं हो पा रही है। यही समय है जब आपको शुद्ध सात्विक घी बनाने का काम शुरू कर देना चाहिए। 

लोग सुगंध मात्र से पहचान जाते हैं

इसके लिए आपको वैदिक बिलोना मशीन की जरूरत पड़ेगी। भारत में कई लोग बना रहे हैं। कुछ कंपनियां है और कुछ संस्थाएं भी बना रही है। बढ़िया वाली वैदिक बिलोना मशीन की कीमत ₹20000 के आसपास होती है। मशीन खरीदने के बाद आपको लोकल गौशालाओं से संपर्क करना है। ऐसी गौशालाएं जहां पर देसी गाय होती हैं और चरने के लिए बाहर निकाला जाता है। वैदिक बिलोना मशीन से बनाया गया देसी गाय का शुद्ध सात्विक घी, इस कदर महकता है कि, जिन लोगों को शुद्ध घी की पहचान होती है वह सुगंध मात्र से पहचान जाते हैं। 

अपन इसमें भी कुछ स्पेशल करेंगे। शुद्ध सात्विक घी की पैकिंग किसी प्लास्टिक या स्टील आदि धातु के बर्तन में नहीं करेंगे बल्कि मिट्टी के छोटे से बर्तन में करेंगे। मिट्टी के छोटे से घड़े में 1 किलो शुद्ध सात्विक घी, घड़े का मुख मिट्टी की प्लेट और उसके ऊपर कलवा से कपड़ा बंधा होगा तो, फीलिंग ही बदल जाएगी और यदि लोकल में कोई दूसरा बना रहा है तो प्रतिस्पर्धा में आप उससे आगे निकल जाएंगे। 

best new unique business ideas in hindi for students 

वैदिक बिलोना मशीन चलाना बेहद आसान है। आप अपनी पढ़ाई के साथ चला सकते हैं। सिर्फ एक मशीन पर काम कीजिए। कॉलेज और कोचिंग की फीस निकालने के लिए, महीने का ₹50000 काफी है। एक बार लोगों को पता चल गया तो आपके पास ऑर्डर हमेशा बने रहेंगे। ग्राहकों की तलाश में डोर टू डोर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

Business ideas for women in india 

द्वापर युग में भगवान श्री कृष्ण के समय से कई कथाओं में इस बात का उल्लेख मिलता है कि घर में महिलाओं द्वारा ही वैदिक बिलोना से घी बनाया जाता था। यानी या बिजनेस तो आपका ही है। महिलाओं ने करना बंद कर दिया इसलिए लोगों ने मशीनों से काम करना शुरू कर दिया। यदि आपने फिर से वैदिक बिलोना उठा लिया तो, इस बात की गारंटी है कि मशीन बंद हो जाएंगी। 

Business ideas for retired employees in india 

सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों को हाथ से मशीन चलाने की जरूरत नहीं। आप इस बिजनेस में इन्वेस्टमेंट कीजिए और काफी अच्छा रिटर्न कमा सकते हैं। एक साथ 25-50 जितनी भी संभव है, वैदिक बिलोना मशीन खरीद लीजिए, और आसपास में ऐसी सभी महिलाओं के बीच बांट दीजिए, जिन्हें रोजगार की जरूरत है। चाहे तो एक बड़ा सा घर किराए पर लेकर सभी महिलाओं को वैदिक बिलोना घी की फैक्ट्री में नौकरी पर बुला सकते हैं। गऊ पालक खुद आपको गाय का दूध दे जाया करेंगे। मार्केट में सप्लाई के लिए एक टीम नियुक्त कर सकते हैं। उनकी यूनिफॉर्म बना सकते हैं। इस प्रकार आपका वेदिक घी का ब्रांड बन जाएगा। केवल अपने शहर में ही क्यों, आसपास के शहरों में भी सप्लाई कर सकते हैं। 

Profitable business ideas in india 

मिल्क प्रोडक्ट्स में घी, अकेला ऐसा प्रोडक्ट है जिसकी आयु सबसे ज्यादा होती है और कीमत उसे भी ज्यादा होती है। 1 किलो घी बनाने में करीब 20 लीटर दूध लग जाता है। लागत का डबल विक्रय मूल्य होता है। अन्य खर्च काटने के बाद लागत का 50% नेट प्रॉफिट मार्जिन हो सकता है। आप इसे थोड़ा काम भी कर देंगे तो भी 25% नेट प्रॉफिट मार्जिन, सबसे कम और ईमानदारी का सौदा है। यदि रोज का 10 किलो घी बनाया और 1 किलो पर सिर्फ ₹200 का प्रॉफिट मार्जिन निर्धारित किया तो भी महीने का ₹50000 आपको बड़े आराम से मिल जाएगा। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article. 

विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। इसके अलावा और अधिक बिजनेस आईडियाज के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे जाएं और POPULAR Category 3 में Business पर क्लिक करें। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!