Business ideas - ना कच्चा माल खरीदना ना कोई प्रोडक्ट बेचना, मशीन चलेगी, कमाई होगी

Bhopal Samachar

Low investment high profit best startup small business ideas in Hindi

आज हम आपको कुछ ऐसी मशीनों के बारे में बताएंगे, जिनको चलाकर आपको अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। आपको ना तो कोई प्रोडक्ट बनाना है और नहीं उसके लिए कोई कच्चा माल खरीदना है। किसी स्टोरेज और गोदाम की जरूरत भी नहीं। यही आज का बिजनेस आइडिया है। 

Best business opportunity ideas for beginners 

बाजार के हालात कैसे भी हों, कोई भी सीजन चल रहा हो, फेस्टिवल हो या ना हो। स्ट्रीट फूड के बिजनेस पर कोई खास असर नहीं पड़ता। हर शहर में कुछ हॉकर्स जोन होते हैं। यहां पर सभी स्ट्रीट फूड वाले अपने-अपने CART लेकर आ जाते हैं और स्ट्रीट फूड के दीवाने भी यहीं पर चले आते हैं। भारत के प्रत्येक शहर में, हर रोज, हॉकर्स जोन में शाम के समय एक छोटा सा मेला लगता है। ग्राहकों की इतनी भीड़ हो जाती है कि, CART संचालक उनके ऑर्डर पूरे नहीं कर पाते हैं। इसके कारण उनके ग्राहक किसी और के पास चला जाता है। अपन उनकी हेल्प कर सकते हैं। शहर के सबसे बड़े हॉकर्स जोन के अंदर, ऐसी लोकेशन जहां कोई ग्राहक नहीं आता, अपन को चाहिए। यहां पर अपन चॉपिंग और पैकिंग मशीन लगाएंगे। 

₹50000 में सभी प्रकार की, बढ़िया क्वालिटी की चॉपिंग मशीन आ जाएगी। इसके कारण दुकानदारों की चॉपिंग की समस्या खत्म हो जाएगी। दुकानदार बहुत तेजी से अपने ग्राहकों के आर्डर पूरे कर पाएंगे। अपन को शॉपिंग के बदले फीस मिलेगी। हॉकर्स जोन में कितने भी ग्राहक आएं। वह किसी भी दुकानदार के पास जाएं। अपन को एक न्यूनतम फायदा जरूर होगा। 

best new unique business ideas in hindi for students 

विद्यार्थियों के लिए यह एक अच्छा अवसर है। ज्यादातर हॉकर्स जोन में शाम के समय भीड़ लगती है। इस समय दुकानदारों को आपके सपोर्ट की जरूरत होती है। शाम तक आपका कॉलेज भी कंप्लीट हो जाता है। रात की पढ़ाई से पहले वैसे भी थोड़ा समय टहलने और मूड फ्रेश करने के लिए उपयोग किया जाता है। इसी समय में अपन थोड़ी कमाई भी कर सकते हैं। 

Business ideas for women in india 

महिलाओं का चॉपिंग से सदियों पुराना रिश्ता है। अब तो हर रसोई घर में चॉपिंग मशीन होती है। पलक झपकते ही सलाद बन जाता है। थोड़ी बड़ी मशीन चलाना कोई मुश्किल काम नहीं है। हंसते खेलते, आपस में बात करते-करते चॉपिंग का काम किया जा सकता है। शाम के समय का उपयोग हो जाएगा और आपका अपना बिजनेस स्थापित हो जाएगा। 

Business ideas for retired employees in india 

सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी इस बिजनेस में इन्वेस्टमेंट करके न केवल मोटा रिटर्न कमा सकते हैं बल्कि कई लोगों को रोजगार भी दे सकते हैं। प्रत्येक शहर में कई हॉकर्स जोन होते हैं। आपको सभी हॉकर्स जोन में अपना सेटअप स्थापित करना है। काम करने के लिए स्टाफ की नियुक्ति कर दी जाएगी। सैलरी के साथ इंसेंटिव दिया जाएगा और सभी दुकानदार स्टाफ को नहीं बल्कि आपको पेमेंट करेंगे। एक सीसीटीवी कैमरा लगा देंगे तो ऑर्डर क्रॉस चेक करने में आसानी हो जाएगी। 

Profitable business ideas in india 

यह तो 100% प्रॉफिटेबल बिजनेस है। मशीन पर वन टाइम इन्वेस्टमेंट होता है। प्राइम लोकेशन नहीं चाहिए इसलिए इस पेज का किराया खर्चा बहुत कम होगा। मशीन चलाने के लिए सिंगल फेस बिजली काफी होती है। बस इतना ही खर्च है। इसके अलावा जो कुछ भी बचेगा वह सब कुछ आपका प्रॉफिट है। एक-डेढ़ लाख रुपए महीने की कमाई तो कोई भी कर सकता है।  Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article. 

विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। इसके अलावा और अधिक बिजनेस आईडियाज के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे जाएं और POPULAR Category 3 में Business पर क्लिक करें। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!