Business ideas - जो सबसे पहले करेगा वह करोड़पति बन जाएगा, सफलता सुनिश्चित है

Bhopal Samachar

Low investment high profit best startup small business ideas in Hindi

आज हम आपको एक ऐसा बिजनेस आईडिया देने जा रहे हैं। जो सबसे पहले करेगा वह करोड़पति बन जाएगा। यह एक ऐसा काम है जिसमें सफलता सुनिश्चित है। किसी भी प्रकार की शंका की कोई संभावना नहीं है। सिर्फ इतना है कि शायद अब से पहले भारत में किसी ने बड़े पैमाने पर नहीं किया है। 

Best business opportunity ideas for beginners 

भूमिका बनाने की जरूरत नहीं है। आप सब कुछ समझ जाएंगे। भारत में हर बिजनेस और सर्विस को ऑर्गेनाइज किया जा चुका है। जिसने भी सबसे पहले एग्रीगेट किया, वही सबसे बड़ा बन गया। फ्लिपकार्ट वाला स्मार्टफोन और लैपटॉप बेच रहा है। मिंत्रा वाला फैशन बेच रहा है। जोमैटो वाला फूड डिलीवरी करके अरबपति बन गया, ऐसे सैकड़ो नाम है और इसी लिस्ट में आपका नाम भी जुड़ सकता है क्योंकि भारत में Doula service की सबसे ज्यादा डिमांड है लेकिन अब तक किसी ने भी इसे ऑर्गेनाइजर नहीं किया है। पूरा सेक्टर और अनोर्गनाइज्ड पड़ा हुआ है। आपको बस यही करना है। 

Doula service क्या होती है

दाई मां के बारे में तो जानते होंगे। बच्चों के जन्म से पहले गर्भवती माता की देखभाल करती है और बच्चे के जन्म के बाद बच्चों की देखभाल करती है। पुराने जमाने में तो 12 वर्ष तक बच्चे का पालन पोषण दाई मां द्वारा किया जाता था। बताने की जरूरत नहीं कि आज पति-पत्नी दोनों जॉब करते हैं या फिर बिजनेस करते हैं। उन्हें अपने बच्चों की देखभाल के लिए दाई मां की जरूरत होती है। अपने यहां इसका कोई क्राइटेरिया नहीं है लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाता है और ऐसी महिलाओं द्वारा दी जाने वाली सेवा को Doula service कहा जाता है। 

प्रशिक्षण कहां से मिलेगा, सर्टिफिकेट कौन देगा

अब तो भारत में भी कुछ कोर्स शुरू हो गए हैं परंतु अंतरराष्ट्रीय स्तर पर DONA International से Birth Doula Certification को सबसे ज्यादा विश्वसनीय माना जाता है। बस आपको यही सर्टिफिकेशन कोर्स करना है। अपने घर से बाहर जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि कोर्स ऑनलाइन होता है। एक बार सर्टिफिकेट मिल गया तो समझ में आपकी विश्वसनीयता 1000x बढ़ जाएगी। 

अपनी कंपनी बनाइए। यदि इन्वेस्टमेंट काम है तो ट्रेड लाइसेंस से काम शुरू कर सकते हैं। ऑनलाइन वेबसाइट और मोबाइल एप्लीकेशन सबसे ज्यादा जरूरी है। शहर की सभी अनुभवी दाई माताओं को लिस्ट कीजिए। बिल्कुल वैसे ही जैसे एक सिक्योरिटी कंपनी, संस्थाओं को सिक्योरिटी गार्ड उपलब्ध करवाती है। आप लोगों को Doula service देंगे। यदि कोई दाई मां छुट्टी पर होगी तो उसके स्थान पर दूसरी दाई मां काम करने जाएगी। यानी आप एक क्लाइंट्स को कोई परेशानी नहीं होगी। 

best new unique business ideas in hindi for students 

अपनी पढ़ाई के साथ-साथ लीगल फॉर्मेलिटी, लिस्टिंग और मोबाइल एप्लीकेशन एवं वेबसाइट डेवलपमेंट का काम शुरू कर दीजिए। जब तक आपका कोर्स कंप्लीट होगा तब तक आपके स्टार्टअप की तैयारी पूरी हो चुकी होगी। आप कॉलेज के विद्यार्थी हैं या फिर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। अपने स्टार्टअप का बढ़िया से प्रेजेंटेशन तैयार कीजिए। यह प्रेजेंटेशन आपको फंडिंग के समय काम आएगा। 

Business ideas for women in india 

यह तो मूल रूप से महिलाओं का ही बिजनेस है। इसे business ideas for women कहा जाना चाहिए। हजारों साल से महिलाएं करती आ रही है और आज भी महिलाएं ही कर रही हैं। यदि आप इस सेक्टर को ऑर्गेनाइजर कर सकते हैं, तो यकीन मानिए कि आप एक इतिहास बनाने जा रहे हैं। आने वाले सालों में आपकी कहानी सुनाई जाएगी। 

Business ideas for retired employees in india 

सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी इस बिजनेस में इन्वेस्टमेंट करके कई गुना रिटर्न कमा सकते हैं। आपकी उम्र और अनुभव दोनों इस बिजनेस में काम आएंगे। एक तरफ आपको आपकी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का प्रॉफिट मिलेगा और दूसरी तरफ आपकी कंपनी के शेयर्स की वैल्यू बढ़ती जाएगी। प्राइमरी स्टेज पर किसी फंडिंग की जरूरत नहीं है क्योंकि इस बिजनेस में बड़े विज्ञापन अभियान की जरूरत नहीं होती। customer acquisition cost ज्यादा आती है परंतु पैसा तब खर्च होता है जब ग्राहक मिल जाता है और डील फाइनल हो जाती है। आपको सिर्फ उन डॉक्टर से संपर्क करना है जो गर्भवती महिलाओं का इलाज करते हैं।

Profitable business ideas in india 

इस बिजनेस में गजब का प्रॉफिट है। किसी भी परिवार को कम से कम 3 साल के लिए Doula service की जरूरत पड़ती है। आपके यहां पर प्रशिक्षित श्रमिक के लिए जो भी कलेक्टर रेट चल रही है, उसी पर डील फाइनल कीजिए। इसमें से अपना कमीशन काट कर बाकी पैसा दाई माता को देना है। जोमैटो वाला फूड डिलीवरी के लिए 30% कमीशन लेता है। ओला और उबर वालों का बिजनेस मॉडल आप भी पता कर सकते हैं। सिक्योरिटी एजेंसी का बिजनेस मॉडल समझ सकते हैं, और इसके आधार पर आप अपने कमिश्नर का निर्धारण कर सकते हैं। प्रॉफिट का कैलकुलेशन कर सकते हैं। 

याद रखिए, घर बैठे करोड़पति कोई नहीं बनता। यदि एक सफल बिजनेसमैन बनना है तो घर से निकालो और जानकारी जुटाओ। अवसर हाथ से निकल गया तो बाद में जब किसी और की कहानी छपेगी तो आप सिर्फ अपने बच्चों को इतना ही बता पाएंगे कि मैंने भी सोचा था, लेकिन...Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article. 

विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। इसके अलावा और अधिक बिजनेस आईडियाज के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे जाएं और POPULAR Category 3 में Business पर क्लिक करें। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!