Business ideas - डेढ़ लाख रुपए महीने कमाने सिर्फ साढ़े तीन लाख के कंप्यूटर चाहिए

Bhopal Samachar

Low investment high profit best startup small business ideas in Hindi

आजकल एक लाख रुपए में तो सिर्फ एक आईफोन आता है। हम आपको एक ऐसा बिजनेस आईडिया देने जा रहे हैं जिसमें सिर्फ 10 सामान्य कंप्यूटर खरीदना है और डेढ़ लाख रुपए महीने की कमाई बड़े मजे से हो सकती है। 

Best business opportunity ideas for beginners 

दुनिया बहुत तेजी से दौड़ रही है। हर रोज नए स्टार्टअप और कंपनी शुरू हो रही है। इनके पास बहुत सारे काम ऐसे होते हैं जिनके लिए किसी नियमित कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं कर सकते, क्योंकि यह काम कभी-कभी आते हैं। PDF to Excel convert एक ऐसा ही काम है। किसी भी कंपनी में महीने भर का काम नहीं होता लेकिन जब भी कंपनी मैनेजमेंट को PDF to Excel convert करवाना होता है, उन्हें तत्काल रिप्लाई चाहिए होता है। वैसे तो इंटरनेट पर PDF to Excel convert के लिए कई सॉफ्टवेयर मौजूद है परंतु उन सॉफ्टवेयर्स को ऑपरेट करने के लिए कॉरपोरेट कंपनी और प्रोफेशनल्स के पास में एंप्लॉई नहीं है। इसलिए वह सारा काम आउटसोर्स कर देते हैं। 

fiverr जैसे एक दर्जन से ज्यादा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म हैं, जहां पर कंपनियां अपनी डिमांड पोस्ट कर देती है और फ्रीलांसर्स उपलब्ध होते हैं। फ्रीलांसर्स को घर बैठे काम मिल जाता है और कंपनी मैनेजमेंट का काम न्यूनतम फीस में हो जाता है। भारत में हजारों फ्रीलांसर्स इसी प्रकार से पैसा कमा रहे हैं लेकिन शिक्षित बेरोजगारों की संख्या की तुलना में फ्रीलांसर्स की संख्या बहुत कम है क्योंकि भारत में नौकरी को महत्व दिया जाता है। 

आपको सिर्फ इतना करना है कि, fiverr जैसे सभी प्लेटफार्म पर अपनी प्रोफाइल बनानी है। दूसरी तरफ शहर की किसी भी लोकेशन में एक हॉल किराए पर लेकर उसमें 10 कंप्यूटर सेटअप करना है और कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति करनी है। अब सभी प्लेटफार्म से PDF to Excel convert का काम कलेक्ट करना है एवं अपनी टीम के बीच में बांट देना है। जब आपकी टीम Job Done कर देगी तो उसे क्लाइंट को डिलीवर कर देना है। यदि आपको PDF to Excel convert नहीं आता तो इंटरनेट पर सर्च कीजिए। बहुत सारे ट्यूटोरियल मिल जाएंगे। यदि दिन में 5 घंटे प्रैक्टिस की तरफ से 3 दिन में PDF to Excel convert के लिए आप एक्सपर्ट बन जाएंगे। 

best new unique business ideas in hindi for students 

कॉलेज अथवा प्रतियोगी परीक्षा के विद्यार्थियों के लिए तो यह बेहद आसान और मजेदार बिजनेस है। हजारों युवा PDF to Excel convert करके अपनी पढ़ाई का खर्चा निकल रही है लेकिन जैसा कि अपन ने बिजनेस प्लान तैयार किया है, यदि बड़ी संख्या में JOB कलेक्ट करके टीम के माध्यम से करवाएंगे तो आपका समय कम खर्च हुआ और कमाई ज्यादा होगी। 

Business ideas for women in india 

कंप्यूटर ऑपरेट करना महिलाओं के बाएं हाथ का खेल है। वैसे भी PDF to Excel convert करने के लिए एक फिक्स फार्मूला होता है। एक बार सीख लिया तो सबको सिखाना आसान हो जाता है। कैसा भी कंप्यूटर ऑपरेटर हो। उसने अपनी जिंदगी में कभी भी PDF और Excel पर काम नहीं किया हो तब भी आप उसे बड़ी आसानी से PDF to Excel convert करना सिखा सकती है। 

Business ideas for retired employees in india 

सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी सिर्फ इन्वेस्टमेंट करके भी काफी अच्छा रिटर्न कमा सकते हैं। आपको अपनी टीम में एक एक्स्ट्रा एम्पलाई नियुक्त करना होगा। जो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म में प्रोफाइल बनाएगा और क्लाइंट के साथ डील करेगा। आपको सिर्फ कंप्यूटर लैब बनानी है। जैसा कि अपन डिस्कस कर चुके हैं, भारत में ज्यादातर लोग एक फिक्स्ड सैलेरी और नौकरी पसंद करते हैं। आपकी टीम लंबे समय तक आपके लिए काम करेगी और पैसा कम कर देगी। 

Profitable business ideas in india 

PDF to Excel convert करने के लिए फ्रीलांसर को एक जॉब का औसत ₹1000 मिलता है। एक व्यक्ति दिन भर 4 JOB बड़े आराम से कर सकता है। आपकी टीम में 10 कंप्यूटर ऑपरेटर हैं। अर्थात एक दिन में 40 JOB करने की क्षमता है। इस प्रकार 1 महीने में 1200 JOBS कर सकते हैं। यदि थोड़ा 19-20 हुआ तो 800 JOB कर ही सकते हैं। 800X1000= 8 लाख रुपए, 1 महीने का रेवेन्यू होगा। इसमें से वेतन और सारे खर्च निकाल दीजिए। कुछ और अज्ञात समायोजन भी कर लीजिए, फिर भी डेढ़ लाख रुपए महीने से ज्यादा, आपका नेट प्रॉफिट होगा। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article. 

विनम्र अनुरोध - कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। इसके अलावा और अधिक बिजनेस आईडियाज के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे जाएं और POPULAR Category 3 में Business पर क्लिक करें। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!