CENTRAL BANK OF INDIA, BHOPAL में फिक्स्ड डिपॉजिट घोटाला, मामला दर्ज

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया की इमामी गेट ब्रांच में फिक्स्ड डिपॉजिट घोटाला सामने आया है। पुलिस ने तत्कालीन ब्रांच मैनेजर एवं मध्य प्रदेश राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था के चपरासी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोप लगाया गया है कि संस्था की 10 करोड रुपए की FD का पैसा चपरासी के खाते में ट्रांसफर कर दिया गया। 

राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था के 11 करोड रुपए गायब

कोतवाली थाने के एसआइ माधवसिंह परिहार ने बताया कि राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था के प्रमुख सुखदेव प्रसाद अहिरवार ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसमें बताया कि 30 नवंबर 2023 को संस्था ने इमामी गेट स्थित सेंट्रल बैंक आफ इंडिया में पांच-पांच करोड़ की दो एफडी बनवाईं थी। पिछले दिनों एफडी की वस्तुस्थिति पता करने के लिए बैंक में संपर्क किया गया। तब पता चला कि दोनों एफडी तोड़कर पूरी राशि संस्था के भृ्त्य बृजेंद्र दास नामदेव के एचडीएफसी बैंक के खाते में स्थानांतरित कर दी गई है। इस बीच एफडी पर मिले ब्याज की 66 लाख की राशि भी बृजेंद्रदास के खाते में चली गई। शिकायत की प्रारंभिक जांच में पता चला कि इस वारदात में फर्जी कागजातों का भी उपयोग किया गया है।

नोयल सिंह, पूर्व ब्रांच मैनेजर सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के खिलाफ FIR

इसमें बैंक के तत्कालीन मैनेजर नोयल सिंह की भी मिली भगत सामने आई है। नोयलसिंह का तबादला होने के बाद मुंबई चले गए हैं। पुलिस ने भृत्य बृजेंद्रदास नामदेव और बैंक मैनेजर नोयलसिंह के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विनम्र अनुरोध 🙏 कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!