CTET DECEMBER 2024 ऑनलाइन आवेदन और परीक्षा की तारीख घोषित - केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा

Bhopal Samachar
CBSE CTET, केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 में आयोजित होने वाली परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। इस परीक्षा का आयोजन दिनांक 01 दिसंबर 2024 को किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की तारीख 17 सितंबर 2024 से 16 अक्टूबर 2024 तक रहेगी। सेंट्रल बोर्ड का सेकेंडरी एजुकेशन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने CTET DECEMBER 2024 (CENTRAL TEACHER ELIGIBILITY TEST; केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा) के लिए पब्लिक नोटिस एवं इनफॉरमेशन बुलिटिन जारी कर दिया है। CTET द्वारा जारी पब्लिक नोटिस एवं इनफॉरमेशन बुलिटिन की लिंक इसी समाचार में नीचे उपलब्ध कराई जा रही है जहां से आप इस परीक्षा से संबंधित पूरी जानकारी हासिल कर सकेंगे। 

Central Teacher Eligibility Test DECEMBER 2024 IMPORTANT DATES

The Central Board of Secondary Education (CBSE) की ओर से बताया गया है कि केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 01 DECEMBER 2024 को भारत के 136 शहरों में 20 भाषाओं में किया जाएगा। सीटेट परीक्षा का यह 20th  संस्करण होगा। परीक्षा, पाठ्यक्रम, भाषाओं, पात्रता मानदंड, परीक्षा शुल्क, परीक्षा शहरों और महत्वपूर्ण तिथियों के विवरण के साथ विस्तृत सूचना बुलेटिन भी जारी कर दिया गया है।
  1. ऑनलाइन आवेदन दिनांक- 17 SEPETEMBER 2024 से प्रारंभ
  2. ऑनलाइन एप्लीकेशन जमा करने की लास्ट डेट- 16 OCTOBER 2024 रात 11:59 बजे तक है।
  3. परीक्षा की डेट-01 DECEMBER 2024 (PAPER 1st & 2nd)
CTET DECEMBER 2024 परीक्षा में खास बात है कि किसी एक शहर में कैंडीडेट्स की संख्या ज्यादा ज्यादा हुई तो परीक्षा का आयोजन -30 नवंबर 2024 को भी किया जा सकता है।

CTET EXAM से क्या फायदा होगा

भारत सरकार के सभी स्कूलों एवं प्रधानमंत्री की विशेष योजना के तहत आगामी शिक्षा सत्र में प्रारंभ होने वाले केंद्रीय स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए अनिवार्य केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा DECEMBER 2024 की घोषणा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कर दी गई है। केंद्रीय विद्यालय संगठन, नवोदय विद्यालय समिति जैसी केंद्र सरकार द्वारा संचालित संस्थाओं के लिए सीटेट पात्रता परीक्षा आवश्यक है।

CTET DECEMBER 2024 PUBLIC NOTICE DIRECT LINK

सीटेट द्वारा जारी पब्लिक नोटिस को विस्तार से पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक करें। सिस्टम आपको रीडायरेक्ट करेगा और अधिकृत वेबसाइट पर अपलोड किया गया पब्लिक नोटिस आपकी स्क्रीन पर डिस्प्ले हो जाएगा। अंग्रेजी और हिंदी भाषा में दो पीडीएफ पेज है। सिंगल क्लिक से डाउनलोड हो जाएंगे।

CTET DECEMBER 2024 INFORMATION BULLETIN DIRECT LINK

सीटेट द्वारा जारी इनफॉरमेशन बुलिटिन को विस्तार से पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक करें। सिस्टम आपको रीडायरेक्ट करेगा और अधिकृत वेबसाइट पर अपलोड किया गया इनफॉरमेशन बुलिटिन आपकी स्क्रीन पर डिस्प्ले हो जाएगा। अंग्रेजी भाषा में टोटल 39 पेज की पीडीएफ फाइल है। सिंगल क्लिक से डाउनलोड हो जाएगी। 

विनम्र निवेदन🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। सरकारी नौकरी, रोजगार एवं शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category 3 में career पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!