CTET DECEMBER 2024 की नई तारीख घोषित, रिवाइज्ड पब्लिक नोटिस एवं इनफॉरमेशन बुलिटिन जारी

Bhopal Samachar
CBSE/CTET द्वारा दिसंबर 2024 में आयोजित होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए नई तारीख घोषित कर दी है। सीटेट दिसंबर 2024 परीक्षा का आयोजन 15 दिसंबर 2024 को किया जाएगा और यदि किसी शहर में अभ्यर्थियों की संख्या अधिक हुई तो परीक्षा का आयोजन 14 दिसंबर 2024 को भी किया जा सकेगा। 

सीबीएसई द्वारा आज दिनांक 20 सितंबर 2024 को  CTET DECEMBER 2024 के संबंध में रिवाइज्ड पब्लिक नोटिस एवं इनफॉरमेशन बुलिटिन जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि ऑनलाइन आवेदन की तारीख पहले की तरह 17 सितंबर 2024 से 16 अक्टूबर 2024 तक ही रहेगी। गौरतलब है कि इससे पहले दिनांक 13 सितंबर 2024 को भी पब्लिक नोटिस जारी किया गया था जिसके अनुसार CTET DECEMBER 2024  एग्जाम की डेट 01 दिसंबर 2024 निर्धारित की गई थी। CTET द्वारा जारी पब्लिक नोटिस एवं इनफॉरमेशन बुलिटिन की लिंक इसी समाचार में नीचे उपलब्ध कराई जा रही है जहां से आप इस परीक्षा से संबंधित पूरी जानकारी हासिल कर सकेंगे।

Central Teacher Eligibility Test DECEMBER 2024 IMPORTANT DATES REVISED PUBLIC NOTICE

The Central Board of Secondary Education (CBSE) की ओर से बताया गया है कि केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 15th DECEMBER 2024 को भारत के 136 शहरों में 20 भाषाओं में किया जाएगा। सीटेट परीक्षा का यह 20th  संस्करण होगा। परीक्षा, पाठ्यक्रम, भाषाओं, पात्रता मानदंड, परीक्षा शुल्क, परीक्षा शहरों और महत्वपूर्ण तिथियों के विवरण के साथ विस्तृत सूचना बुलेटिन भी जारी कर दिया गया है।
  1. ऑनलाइन आवेदन दिनांक- 17 SEPETEMBER 2024 से प्रारंभ
  2. ऑनलाइन एप्लीकेशन जमा करने की लास्ट डेट- 16 OCTOBER 2024 रात 11:59 बजे तक है।
  3. परीक्षा की डेट-15th DECEMBER 2024 (PAPER 1st & 2nd)
  4. CTET DECEMBER 2024 परीक्षा में खास बात है कि किसी एक शहर में कैंडीडेट्स की संख्या ज्यादा ज्यादा हुई तो परीक्षा का आयोजन -14th DECEMBER 2024 को भी किया जा सकता है।

CTET DECEMBER 2024  REVISED PUBLIC NOTICE DIRECT LINK

सीटेट द्वारा जारी पब्लिक नोटिस को विस्तार से पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक करें। सिस्टम आपको रीडायरेक्ट करेगा और अधिकृत वेबसाइट पर अपलोड किया गया पब्लिक नोटिस आपकी स्क्रीन पर डिस्प्ले हो जाएगा। अंग्रेजी और हिंदी भाषा में दो पीडीएफ पेज है। सिंगल क्लिक से डाउनलोड हो जाएंगे।

CTET DECEMBER 2024 REVISED INFORMATION BULLETIN DIRECT LINK

सीटेट द्वारा जारी इनफॉरमेशन बुलिटिन को विस्तार से पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक करें। सिस्टम आपको रीडायरेक्ट करेगा और अधिकृत वेबसाइट पर अपलोड किया गया इनफॉरमेशन बुलिटिन आपकी स्क्रीन पर डिस्प्ले हो जाएगा। अंग्रेजी भाषा में टोटल 39 पेज की पीडीएफ फाइल है। सिंगल क्लिक से डाउनलोड हो जाएगी।

CTET EXAM से क्या फायदा होगा

भारत सरकार के सभी स्कूलों एवं प्रधानमंत्री की विशेष योजना के तहत आगामी शिक्षा सत्र में प्रारंभ होने वाले केंद्रीय स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए अनिवार्य केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा DECEMBER 2024 की घोषणा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कर दी गई है। केंद्रीय विद्यालय संगठन, नवोदय विद्यालय समिति जैसी केंद्र सरकार द्वारा संचालित संस्थाओं के लिए सीटेट पात्रता परीक्षा आवश्यक है।

विनम्र निवेदन🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। सरकारी नौकरी, प्रतियोगी परीक्षाएं, रोजगार एवं शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category 3 में career पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!