नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट के लिए फिजिकल फिटनेस अनिवार्य - Employees news

Bhopal Samachar
कॉर्पोरेट कंपनियों एवं प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। अब अपनी जॉब में प्रमोशन और इंक्रीमेंट के लिए एक्सपीरियंस ओर अचीवमेंट के अलावा फिजिकल फिटनेस भी अनिवार्य हो गई है। सरकारी नौकरियों में यह डिमांड लंबे समय से चली आ रही है। कॉरपोरेट सेक्टर में इस बड़े फैसले के बाद, माना जा रहा है कि गवर्नमेंट सेक्टर में भी फिजिकल फिटनेस को इसी प्रकार से अनिवार्य कर दिया जाएगा। 

भारत में आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस ने परंपरा शुरू की

विदेशी कंपनियों में यह कल्चर बहुत पहले से है। अब भारतीय कंपनियों में भी फिजिकल फिटनेस को एक शर्त बना दिया गया है। कुछ कंपनियों ने निर्धारित किया है कि, ऐसे कर्मचारी जो मोटे नहीं है, जिनकी कोई पुरानी मेडिकल हिस्ट्री नहीं है, जो फिजिकली फिट है, उन्हें दूसरों की तुलना में 10% अधिक सैलेरी इंक्रीमेंट मिलेगा। दूसरी तरफ अनफिट कर्मचारियों को नौकरी से निकलने के नियम बनाए गए हैं। आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस, ड्यूश बैंक, मीशो, फिलिप्स जैसी कंपनियों में कर्मचारियों के लिए फिजिकल फिटनेस अनिवार्य कर दी गई है। इसके लिए नियम भी बनाए गए हैं। कुछ कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को ऑनसाइट डाइट से लेकर न्यूट्रिशन कंसल्टेंट और हेल्थ से जुड़ी और अन्य सुविधाएं शुरू कर दी है। इस प्रोग्राम के बाद अनफिट कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया जाएगा। 

सरकारी कर्मचारियों के लिए पहले से प्रावधान है 

भारत में केंद्रीय कर्मचारी एवं विभिन्न राज्य सरकारों के कर्मचारियों के लिए, फिजिकल फिटनेस के प्रावधान पहले से ही हैं। गंभीर रूप से बीमार कर्मचारियों को VRS देने का प्रावधान है। अर्थात उन्हें समय से पहले रिटायर कर दिया जाता है। 

विनम्र निवेदन 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में employee पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!