मध्य प्रदेश में सभी शासकीय कर्मचारियों के ट्रांसफर ऑनलाइन होंगे, GAD के निर्देश - NEWS TODAY

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग अपने सर्कुलर और ऑर्डर अपनी अधिकृत वेबसाइट पर ऑनलाइन नहीं करता परंतु सभी विभागों को निर्देश जारी किए हैं कि, शासकीय कर्मचारियों के ट्रांसफर पद स्थापना पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन ही होंगे। मजेदार बात यह है कि, यह निर्देश भी GAD MP GOV पर ऑनलाइन नहीं है। 19 सितंबर को आखिरी बार डिपार्टमेंट की वेबसाइट को अपडेट किया गया था। 

तृतीय श्रेणी लिपिकों की पदस्थापना की प्रक्रिया ऑनलाइन

मध्य प्रदेश मंत्रालय में ई-फाइलिंग सिस्टम पर जोरों से काम चल रहा है। सभी विभागों को ऑफलाइन फाइलें न भेजकर ऑनलाइन भेजने को कहा जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय में पदस्थ तृतीय श्रेणी लिपिकों की पदस्थापना की प्रक्रिया भी ऑनलाइन कर दी गई है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

पदस्थापना पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन ट्रांसफर किए जाएंगे

सामान्य प्रशासन विभाग की स्थापना शाखा को कोई भी विभाग लिपिकों की पदस्थापना की नोटशीट ऑफलाइन नहीं भेजेगा, बल्कि 1 अक्टूबर से यह प्रस्ताव पदस्थापना पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भेजे जाएंगे। इन प्रस्तावों पर सामान्य प्रशासन विभाग विचार करेगा और ऑनलाइन ही तबादले किए जाएंगे। बता दें कि मंत्रालय में लिपिकों के एक से दूसरे विभाग में तबादले किए जाते हैं। यह प्रक्रिया लगातार चलती रहती है। 

विनम्र निवेदन 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में employee पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!