सरकारी नौकरी में मुसलमान को विशेष आरक्षण के लिए दिग्विजय सिंह की दलील - Hindi News

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रविंद्र भवन में आयोजित एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स के 8वें नेशनल अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन एजुकेशन 2024 को संबोधित करते हुए, भारत में मुसलमान के प्रमुख नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह ने मुसलमान के लिए विशेष आरक्षण हेतु भूमिका बांधी और डाटा प्रस्तुत किया। 

नेशनल अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन एजुकेशन 2024 भोपाल में आयोजित हुआ

एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स के कार्यक्रम में श्री दिग्विजय सिंह, मुख्य अतिथि की आसंदी पर बैठे थे। शहर काजी मुश्ताक अली नदवी इस कार्यक्रम के अध्यक्ष थे। कार्यक्रम में भारत के अन्य प्रतिष्ठित मुस्लिम नेता राजस्थान और हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति प्रो. फुरकान कमर, भोपाल मध्य विधायक आरिफ मसूद, उत्तर विधायक आतिफ अकील, छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी मो.वाजिद अंसारी मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत में उत्कृष्ट काम करने वाले मुस्लिम शिक्षाविद, डॉक्टर एवं अन्य प्रोफेशनल्स का सम्मान करना था। 

मुस्लिम के लिए स्पेशल रिजर्वेशन की भूमिका

एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स के सर्वमान्य नेता श्री दिग्विजय सिंह ने इस कार्यक्रम में मुस्लिम के लिए स्पेशल रिजर्वेशन की भूमिका बनाई। कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह देश सबका है। आज भी आबादी के केवल 74% मुस्लिम साक्षर हैं। महिलाएं करीब 60% से कम है। यह शेड्यूल कास्ट (SC), शेड्यूल ट्राइब (ST) से देखेंगे, तो उनके लगभग बराबर हो जाता है, लेकिन सरकारी नौकरियों में SC और ST से मुस्लिम बहुत नीचे हैं। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!