INDORE NEWS - डॉ गुप्ता की पत्नी की डेड बॉडी फांसी पर झूलती मिली

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में डॉक्टर अजय गुप्ता की पत्नी श्रीमती बबीता गुप्ता की डेड बॉडी, उन्हीं के घर पर, फांसी के फंदे पर झूलती हुई मिली। मृत्यु के समय डॉक्टर गुप्ता क्लीनिक पर थे और उनके दोनों बेटे मुंबई एवं कानपुर में थे। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है लेकिन डॉक्टर गुप्ता का कहना है कि उनकी पत्नी डिप्रेशन में थी। शायद इसी के चलते उन्होंने सुसाइड किया हो। 

INDORE TODAY - बबीता गुप्ता की संदिग्ध मृत्यु

इंदौर के अन्नपूर्णा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत विश्वकर्मा नगर में डॉक्टर अजय गुप्ता का घर है। डॉक्टर गुप्ता एक प्रतिष्ठित होम्योपैथिक डॉक्टर हैं। सुदामा नगर में उनके क्लीनिक है और काफी अच्छी प्रैक्टिस होती है। परिवार में उनकी पत्नी बबीता गुप्ता के अलावा दो बेटे हैं। एक बेटा मुंबई में और दूसरा कानपुर में रहता है। बुधवार दिनांक 4 सितंबर 2024 की रात डॉक्टर अजय गुप्ता ने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि क्लिनिक जाते समय सब कुछ सामान्य था। इसके अलावा या पुलिस के अन्य सवालों का जवाब देने से उन्होंने मना कर दिया। 

पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इसी के आधार पर जांच की रणनीति तय की जाएगी। स्थिति सामान्य होने के बाद परिवार वालों के बयान दर्ज किए जाएंगे। फिलहाल पुलिस ने संदिग्ध मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है। विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। इंदौर के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Indore पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!