INDORE NEWS - महिला सब इंस्पेक्टर की संदिग्ध मौत, पुलिस अधिकारी की बिल्डिंग से कूदी या फेंकी गई

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के इंदौर में आज सुबह एक महिला सब इंस्पेक्टर (सूबेदार) नेहा शर्मा, उम्र 32 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। वह अपने घर से मॉर्निंग वॉक करने के लिए निकली थी। उसकी डेड बॉडी उसके घर के नजदीक एक मल्टी स्टोरी के नीचे पड़ी हुई मिली। इस बिल्डिंग में पुलिस के कई अधिकारी रहते हैं। 

सब इंस्पेक्टर नेहा शर्मा की संदिग्ध मृत्यु - घटना का संक्षिप्त विवरण

मामला आजाद नगर पुलिस थाना क्षेत्र का है। यहीं पर पीटीएस परिसर स्थित है जिसमें कई पुलिस अधिकारी रहते हैं। इसी के पीछे शिप्रा नाम की एक और मल्टी है। इसमें महिला सब इंस्पेक्टर नेहा शर्मा रहती थी। उनके पति श्री ओम शरण शर्मा टीचर हैं। आज सुबह नेहा मॉर्निंग वॉक के लिए निकली। पुलिस का कहना है कि, अपने घर से निकलकर नेहा पीटीएस परिसर में चली गई। पुलिस का अनुमान है कि उसने सातवीं मंजिल से चलांग लगा दी, अर्थात आत्महत्या कर ली है। 

हालांकि पुलिस के पास कोई सुसाइड नोट नहीं है। नेहा के मोबाइल फोन में भी अभी तक ऐसी कोई बात नहीं मिली है। पुलिस मौखिक तौर पर कह रही है कि नेहा डिप्रेशन में थी, परंतु किसके कारण डिप्रेशन में थी, इस सवाल का जवाब पुलिस के पास भी नहीं है। नेहा ने सुसाइड करने के लिए वही बिल्डिंग क्यों चुनी जिसमें पुलिस के अधिकारी रहती है। इस सवाल का जवाब भी किसी के पास नहीं है। 

केबीसी-9 में हॉट सीट पर बैठी थीं नेहा

नेहा शर्मा ने कौन बनेगा करोड़पति के 9वें सीजन (2017) में हिस्सा लिया था। वो शो होस्ट कर रहे अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर भी बैठी थीं। नेहा ने 8 सवालों के सही जवाब दिए। 80 हजार रुपए जीत लिए थे। 1.60 लाख के 9वें सवाल का जवाब नहीं दे पाईं। लाइफ लाइन भी ली, लेकिन जवाब गलत हो गया। नेहा ने तब कहा था कि उन्हें सवाल का जवाब पता था, लेकिन नर्वस होने के कारण गलत जवाब दे दिया। हारने के बाद नेहा ने दोबारा केबीसी में जाने की इच्छा जताई थी।

शादी के पहले से चल रहा डिप्रेशन का इलाज

लेडी एसआई नेहा मूल रूप से नीमच की रहने वाली थी। उनकी शादी 2019 में टीचर ओमशरण से रायपुर में हुई थी। नेहा की नियुक्ति 2015 में पुलिस विभाग में हुई थी। इसके बाद से वह लगातार पीटीसी में पदस्थ रहीं। परिवार का दावा है कि शादी से पहले से ही नेहा के डिप्रेशन का इलाज चल रहा था। उनकी 8 महीने की बेटी और 4 साल का एक बेटा है।

विनम्र निवेदन 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में employee पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!