MANIT BHOPAL के स्टूडेंट की रोड एक्सीडेंट में मृत्यु, मधुरम चौराहा का मामला

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नेहरू नगर में मधुराम चौराहा पर एक एक्सीडेंट हुआ। तेजी से आई मारुति स्विफ्ट कार ने बाइक पर सवार एक युवक को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस एक्सीडेंट के कारण युवक की मृत्यु हो गई। मरने वाला युवक MANIT BHOPAL का स्टूडेंट था। उसके बड़े भाई भोपाल के प्रतिष्ठित डॉक्टर हैं और पिता प्रोफेसर थे। 2 साल पहले रिटायर हुए हैं। 

भोपाल के नेहरू नगर में रामेश्वरी गेट के पास एक्सीडेंट

हादसा शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात नेहरू नगर स्थित मधुरम चौराहा रामेश्वरी गेट के पास हुआ। युवक राहुल सिंह (32) पुत्र जेबी सिंह निवासी आकृति ईको सिटी बावड़ियाकलां, मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT) से पीएचडी कर रहा था। राहुल के बड़े भाई अशोक सिंह ने बताया कि PHd से पहले, वह M.Tech कर चुका था। शुक्रवार रात करीब 9 बजे वह घर से दोस्त से मिलने जाने की बात कहकर निकला था। दोस्त से मुलाकात के बाद देर रात घर लौट रहा था। रामेश्वरी गेट के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी। उनका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ हो गया। हम लगातार कॉल ट्राय कर रहे थे। रात करीब 1:30 बजे उसके दोस्त ने कॉल कर एक्सीडेंट की सूचना दी। जेपी अस्पताल पहुंचे, तो वहां भाई की मौत की सूचना मिली।

पिता की तरह प्रोफेसर बनना चाहता था

राहुल के पिता भोपाल के प्रतिष्ठित कॉलेज में प्रोफेसर रहे हैं। दो साल पहले ही रिटायर हुए हैं। राहुल तीन भाई हैं। वह दूसरे नंबर का था। बड़ा भाई अशोक जबकि छोटा भाई सिद्धार्थ है। राहुल पीएचडी के बाद पिता की तरह ही प्रोफेसर बनना चाहता था। अप्रैल महीने में उसका जन्मदिन आता था। इस साल उसने जन्मदिन को पहले परिवार के साथ फिर दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया था।

बड़े भाई हैं प्रतिष्ठित डॉक्टर

अशोक सिंह MBBS. MD हैं। भोपाल के प्रतिष्ठित एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट हैं। कोलार के एक बड़े अस्पताल समेत अन्य तीन हॉस्पिटल में प्रैक्टिस करते हैं। राहुल की मौत के बाद परिवार पर गमगीन है। मां-पिता को अल सुबह के बाद बेटे की मौत की सूचना दी गई। 

विनम्र अनुरोध 🙏 कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!