MP ADPO की भर्ती प्रक्रिया क्यों रुकी हुई है, कोई तो बताओ - Employment news

Bhopal Samachar
न्यायालय में अपराधियों के खिलाफ गवाह और सबूत पेश करने के लिए अभियोजन अधिकारी की जरूरत होती है। मध्य प्रदेश में 256 अभियोजन अधिकारियों के पद रिक्त पड़े हुए। 18 दिसंबर 2022 को परीक्षा का आयोजन हो चुका है और लंबी प्रक्रिया के बाद जुलाई 2024 में सभी सफल उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट और पुलिस वेरिफिकेशन भी हो चुका है लेकिन सरकार नियुक्ति नहीं दे रही है। यह भी नहीं बताया जा रहा है की भर्ती प्रक्रिया को क्यों रोक दिया गया है। 

2021 में जॉब नोटिफिकेशन जारी हुआ था

एक उम्मीदवार श्री भूपेंद्र ठाकुर ने भोपाल समाचार डॉट काम को ईमेल के माध्यम से बताया कि, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी (ADPO) का विज्ञापन दिनांक 07/06/2021 कों जारी हुआ, जिसमे कुल 92 पद थे। बाद में 256 हुए, जिसकी परीक्षा दिनांक 18/12/2022 को हुई और उसका परिणाम 05/01/2023 कों आया। जिसमे कुल 704 के साक्षात्कार 04/03/2024 से 04/04/2024 तक हुए, अंतिम परिणाम 30/04/2024 को आया जिसमे मुख्य सूची में 219 लोगों कों चुना गया। इसके बाद जुलाई में 219 लोगों के मेडिकल व दस्तावेज सत्यापन किया गया एवं पुलिस वेरिफिकेशन भी हो चुके, किन्तु अभी तक नियुक्ति प्रदान नही की गई। 

श्री भूपेंद्र ठाकुर का कहना है कि, हमारे नियुक्ति के संबंध में अब कोई अधिकृत जवाब भी नहीं मिल रहा है। यह प्रक्रिया क्यों रोकी गई है, कोई नहीं बता रहा है। उन्होंने सरकार से निवेदन किया है कि, ADPO की रुकी हुई भर्ती प्रक्रिया को तत्काल पूरा किया जाए। 

विनम्र निवेदन🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। रोजगार एवं शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category 3 में career पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!