MP NEWS - शिवराज सिंह ने सोयाबीन का समर्थन मूल्य बढ़ाया, मोहन यादव का प्रस्ताव मंजूर

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दिल में आज भी मध्य प्रदेश ही बसता है। सोयाबीन के किसान परेशान थे। लागत भी नहीं निकल रही थी। समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग कर रहे थे। मंगलवार को शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया था कि यदि मध्य प्रदेश सरकार फॉर्मेलिटी पूरी कर देती है तो वह सोयाबीन के समर्थन मूल्य में तत्काल वृद्धि कर देंगे। और आज बुधवार को सोयाबीन के समर्थन मूल्य वृद्धि की घोषणा कर दी गई है। 

सोयाबीन एमएसपी से कम पर बिक रहा था

मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं उनके मंत्री परिषद ने मंगलवार दिनांक 10 सितंबर 2024 को सोयाबीन का समर्थन मूल्य 4892 रुपए प्रति क्विंटल करने का प्रस्ताव भारत सरकार के पास भेजा था। आज बुधवार दिनांक 11 सितंबर 2024 को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, हमारे लिए किसानों की सेवा करना भगवान से प्रार्थना करने जैसा है। पिछले कुछ दिनों से एमपी के किसान परेशान थे, क्योंकि सोयाबीन एमएसपी से कम पर बिक रहा था। 

सबसे पहले हमने महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों को एमएसपी पर सोयाबीन खरीदने की अनुमति दी। कल रात हमें एमपी सरकार से एमएसपी पर सोयाबीन खरीदने का प्रस्ताव मिला। हमने उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। सोयाबीन एमएसपी पर खरीदा जाएगा। उन्हें उनकी मेहनत का वाजिब दाम मिलेगा। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!