MP NEWS - मुख्यमंत्री ने कहा, सरकार कर्मचारियों के साथ खड़ी है

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा अधिकारियों को लेकर दिए गए बयान पर मुख्यमंत्री ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि, पुणे मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों से माफी माननी चाहिए। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के कर्मचारी निष्ठावान है और सरकार उनके साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने कहा रस्सी जल गई लेकिन बल नहीं गया। पिछले 20 सालों से कांग्रेस प्रदेश में सत्ता से बाहर है, बीच में कुछ समय मिला लेकिन सरकार चला नही पाएं और अब भी जिस तरीके से कर्मचारी और अधिकारियों के लिए कांग्रेस अध्यक्ष ने जो भाषा नर्मदापुरम में बोली वह समूचे कर्मचारियों और अधिकारियों का अपमान है। इसके लिए उन्हें माफी मांगना चाहिए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में किसी के भी द्वारा अधिकारी-कर्मचारियों का अपमान उचित नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार के अधिकारी-कर्मचारी निष्ठा और शिद्दत से कार्य कर रहे हैं। सरकार सभी वर्गों की बेहतरी के लिए सभी को साथ लेकर चल रही है। डॉ यादव ने कहा राज्य सरकार सभी अधिकारी-कर्मचारियों के साथ खड़ी है। सरकार के लिए उनकी निष्ठा और व्यवस्था पर कोई प्रश्न नहीं उठा सकता है। वह बेखौफ होकर, जनता की बेहतरी के लिए काम करें। 

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का कर्मचारियों के बारे में आपत्तिजनक बयान 

नर्मदापुरम जिले के इटारसी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कल कहा था कि आप देखोगे होशंगाबाद कलेक्टर का ईमानदारी से स्टिंग करें, तो उन्होंने भी पैसे देकर यहां की कलेक्टरी खरीदी है। एसपी, तहसीलदार, पटवारी, एसडीएम और जगह-जगह थानेदार इनको देखोगे, तो एक उनकी अंतरिम आत्मा बिना पैसे दिए काम नहीं करती। यह भारतीय जनता पार्टी के अधिकारी और कर्मचारी की असलियत है।

विनम्र निवेदन 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में employee पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!