MP NEWS - अशोकनगर में बच्चों को डंडे से पीटने वाले हाईस्कूल प्राचार्य सस्पेंड

Bhopal Samachar
शासकीय हाईस्कूल छिपोन में त्रैमासिक परीक्षा कक्षा 9वीं एवं कक्षा 10 वी के दौरान 18 सितम्‍बर को प्राचार्य द्वारा कक्षा 9वीं के छात्रों को डंडे से पीटा गया। जिसकी जांच जिला शिक्षा अधिकारी, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक एवं विकासखण्‍ड शिक्षा अधिकारी अशोकनगर द्वारा की गई। जांच में स्टाफ एव छात्रों के कथन अनुसार प्राचार्य द्वारा छात्रों को ऑॉफिस में डंडे से पीटा गया। 

अशोक नगर में कमलाकर सिंह प्रभारी प्राचार्य शिक्षक सस्पेंड

कलेक्‍टर श्री सुभाष कुमार द्विवेदी द्वारा कमलाकर सिंह प्रभारी प्राचार्य (मूल पद माध्यमिक शिक्षक) शासकीय हॉईस्कूल छिपोन विकासखण्ड अशोकनगर को म.प्र. सिविल सेवा (वरगीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के उपनियम 9 (1)के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अशोकनगर रहेगा। 

उल्‍लेखनीय है कि कमलाकर सिंह प्रभारी प्राचार्य (मूल पद माध्यमिक शिक्षक) का माध्यमिक शिक्षक जैसे जिम्मेदार पद पर पदस्थ होकर विद्यालय में बच्चों को डंड़े से मरना अपने पदीय दायित्चों एवं कर्तव्यों के विपरीत होकर गंभीर कदाचरण की श्रेणी में आता है। 

विनम्र निवेदन 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में employee पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!