MP NEWS - मक्सी में हिंसा के बाद मुख्यमंत्री ने कहा, एक को भी नहीं छोड़ा जाएगा

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के मक्सी शहर में बीते रोज हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल है। सिर्फ पथराव और लाठी-तलवार नहीं चल बल्कि फायरिंग भी हुई थी। चार घायलों के शरीर में कारतूस के छर्रे मिले हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि, इस घटना के लिए जिम्मेदार किसी एक व्यक्ति को भी नहीं छोड़ा जाएगा। 

मक्सी हिंसा के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बयान

मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले के मक्सी में आपसी विवाद से हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुखद है, दोषियों को किसी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा। कल देर रात घटना मेरे संज्ञान में आते ही जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर क्षेत्र में शांति-व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए मामले की पूरी निष्पक्षता से जांचकर दोषियों की पहचान कर सख्त से सख्त कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। प्रदेश में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए हम पूरी तरह कटिबद्ध हैं। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने की छूट किसी को नहीं दी जाएगी। 


विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!