मंत्री गोविंद सिंह से विवाद के बाद लापता किसान के अपहरण का मामला दर्ज - MP NEWS

Bhopal Samachar
केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खास समर्थक एवं मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री गोविंद सिंह से कथित विवाद के चलते करीब 8 साल से लापता किसान के मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है। FIR में श्री गोविंद सिंह से विवाद का जिक्र तो है परंतु अपहरण कर्ताओं का खुलासा नहीं किया गया है। 

पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई जाए जिसमें दूसरे राज्यों के सीनियर आईपीएस ऑफीसर्स को शामिल किया जाए, क्योंकि इस मामले में पीड़ित परिवार द्वारा मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री पर आरोप लगाया जा रहा है। इस  आदेश के बाद 14 अगस्त को मामले की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई गई। भोपाल देहात के आईजी अभय सिंह SIT को लीड करेंगे, सीहोर एसपी मयंक अवस्थी और पीएचक्यू में पदस्थ अनुराग सुजानिया IPS को सदस्य बनाया गया है। सब इंस्पेक्टर संदीप खरे को एसआईटी की मदद के लिए जांच अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने ही 23 अगस्त को यह FIR दर्ज की है। इसमें लिखा है... 

लापता मान सिंह के बेटे सीताराम ने सिविल लाइन थाने में शिकायत की थी कि मैं शिव विहार कॉलोनी, सागर में रहता हूं। खेती करता हूं। 21 अगस्त 2016 की रात करीब 11 बजे पिता मान सिंह ने मंदिर से वापस आकर बताया कि मेरा गोविंद सिंह राजपूत से विवाद हो गया है। 22 अगस्त की सुबह करीब 7 बजे मैं और पत्नी घर पर ही थे। पिता मान सिंह पटेल घर से लगे खेत से चारा लाने की बात कर निकले। काफी देर तक नहीं लौटे। आसपास ढूंढा। लोगों से पूछताछ की। कुछ पता नहीं चला। 

इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट द्वारा WP (crl) 108/2023 ओबीसी महासभा विरुद्ध मप्र शासन एवं अन्य में 6 अगस्त 2024 को आदेश दिया। इसकी कॉपी 21 अगस्त को मिली है। इसी आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 365 के तहत केस दर्ज किया गया है। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!