MP POLICE SI भर्ती परीक्षा 2024 - पुलिस हैडक्वाटर ने मध्य प्रदेश शासन को प्रस्ताव भेजा - NEWS TODAY

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के लिए भोपाल में स्थित पुलिस हेडक्वार्टर ने मध्य प्रदेश शासन के पास प्रस्ताव भेज दिया है। माना जा रहा है कि जल्दी ही इसके लिए मंजूरी मिल जाएगी और भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। जुलाई के महीने में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के सरकारी विभागों में 2 लाख वैकेंसी के लिए रिक्रूटमेंट शुरू करने के इंस्ट्रक्शंस दिए थे। 

मध्य प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर 500 वैकेंसी, चयन प्रक्रिया

पुलिस मुख्यालय के प्रस्ताव में टोटल 500 वैकेंसी के लिए रिक्रूटमेंट प्रोसेस शुरू करने की परमिशन मांगी गई है। इस भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के अंक ज्यादा होंगे जबकि फिजिकल के नंबर कम रहेंगे। इंटरव्यू के लिए 12% नंबर निर्धारित करने की योजना बनाई गई है। फिजिकल के लिए 30 नंबर निर्धारित किए गए हैं। बता दें कि अभी जिला पुलिस बल और रेडियाे मिलाकर लगभग 7300 पुलिस आरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया भी चल रही है। इसमें 50 प्रतिशत अंक लिखित परीक्षा और 50 प्रतिशत शारीरिक दक्षता परीक्षा के हैं। साक्षात्कार का प्रावधान नहीं रखा गया है।

MP POLICE SI RECRUITMENT JOB NOTIFICATION कब आएगा

मध्य प्रदेश पुलिस हेडक्वार्टर के एक अधिकारी ने बताया कि, जॉब नोटिफिकेशन जारी होने के बाद भी भर्ती प्रक्रिया में पांच से छह माह लगना तय है। नवंबर से भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की आशा है। ऐसे में अगले वर्ष जून तक ही नए उपनिरीक्षक मिल पाएंगे। मध्य प्रदेश में, लगभग पांच वर्ष बाद पुलिस उप निरीक्षकों की भर्ती होने जा रही है। इन पदों के लिए लगभग डेढ़ लाख आवेदन आने की उम्मीद है। सरकार की अधिसूचना में परीक्षा के प्रावधान के अतिरिक्त अन्य भर्ती नियमों का भी उल्लेख रहेगा। आयु सीमा, ऊंचाई, वजन और आरक्षण आदि के नियम शामिल होंगे। 

पुलिस मुख्यालय ने शासन को दोबारा प्रस्ताव भेज दया है। इसी वर्ष इसके पहले भी शासन को प्रस्ताव भेजा गया था, पर शासन ने कुछ स्पष्टीकरण मांगे थे। इसके बाद इसी माह संशोधित प्रस्ताव भेजा गया है। गृह विभाग से अधिसूचना जारी होने के बाद कर्मचारी चयन मंडल से भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 

विनम्र निवेदन🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। रोजगार एवं शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category 3 में career पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!