MP WEATHER - मध्य प्रदेश के 13 जिलों में बाढ़, 15 जिलों में मूसलाधार वर्षा होगी

Bhopal Samachar
IMD - India Meteorological Department के अनुसार मध्य प्रदेश के 13 जिलों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। इसके अलावा 15 जिलों में मूसलाधार वर्षा होने की संभावना है। इसके कारण जनजीवन प्रभावित होगा। उपरोक्त सभी 15 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आम नागरिकों और किसानों से सावधान रहने की अपील की गई है। प्रशासन को सूचित किया गया है कि किसी भी प्रकार के रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए तैयार रहे।

मध्य प्रदेश मौसम का पूर्वानुमान - 15 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार विदिशा, अशोकनगर, दतिया, भिंड, सीधी, रीवा, सतना, शहडोल, उमरिया, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ जिलों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। उपरोक्त जिलों की कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है। इसके कारण जनजीवन प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उपरोक्त सभी जिलों के कलेक्टर्स को सूचित किया गया है कि, आपदा प्रबंधन की टीम को हाई अलर्ट पर रखें। किसी भी प्रकार के रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए तैयार रहे और आपके जिलों में जहां पर भी मौसम खराब है, घने बादल छाए हुए हैं, उन जिलों में ऐसे सभी स्थानों पर आवागमन को प्रतिबंधित कर दें जहां पर मूसलाधार बारिश होने की स्थिति में मानव जीवन को संकट उत्पन्न हो सकता हो। 

मध्य प्रदेश के 13 जिलों में बाढ़ का खतरा 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मध्य प्रदेश के उमरिया, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनुपपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, उत्तरी डिंडोरी, दक्षिणी पन्ना, दक्षिणी सतना, जिलों में हल्की से मध्यम बाढ़ से खतरा होने की संभावना है। 

मध्य प्रदेश मानसून का पूर्वानुमान

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, शाजापुर, आगर, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, मऊगंज, अनुपपुर, डिंडोरी, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी , मंडला, बालाघाट, दमोह, निवाड़ी, मैहर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। इसलिए मौसम विभाग ने उपरोक्त सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मौसम से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में weather पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!