MP WEATHER FORECAST RED ALERT - 36 जिलों में बाढ़ का खतरा, 11 में घनघोर वर्षा होगी

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के आसमान में केवल प्रशांत में पैदा हुए तूफान के बादल नहीं है बल्कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से पैदा होने वाले मानसून के बादलों ने भी मध्य प्रदेश के आसमान को चारों तरफ से घेर लिया है। यानी बादलों की टोटल पांच बटालियन मध्य प्रदेश के आसमान पर हैं। India Meteorological Department मध्य प्रदेश के 36 जिलों में बाढ़ का खतरा बताया है और 11 जिलों में लगातार 48 घंटे तक घनघोर वर्षा होने की संभावना बताई है। इसलिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। 

मध्य प्रदेश मानसून - 11 जिलों में 48 घंटे तक लगातार घनघोर वर्षा होगी

मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार, विदिशा, रायसेन, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, श्योपुरकलां, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में 12 सितंबर तक घनघोर वर्ष की संभावना है। जबकि विदिशा, अशोक नगर, शिवपुरी, भिंड और सागर जिलों में लगातार 13 सितंबर तक घनघोर वर्षा की संभावना है। उपरोक्त सभी जिलों में कुछ इलाकों में 204 मिली मीटर तक बारिश होगी। मौसम विभाग का कहना है कि उपरोक्त सभी जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा होगी और कुछ स्थानों पर अति भारी से भी अत्यधिक भारी वर्षा होगी। इसलिए उपरोक्त सभी जनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। उपरोक्त सभी जनों के कलेक्टर्स को निर्देशित किया गया है कि, ऐसी सभी गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया जाएं, जहां मौसम के खराब होने से मानव जीवन को संकट की स्थिति बनती है। इस बार के वीकेंड को ऐसे सभी पिकनिक स्पॉट ब्लॉक कर दिए जाएं जहां पर हादसे होने की संभावना है। नागरिकों से अपनी की गई है कि, मौसम के सामान्य होने तक उपरोक्त जिलों में अपनी सभी यात्राओं को स्थगित कर दें एवं सुरक्षित स्थानों पर रहे। 

मध्य प्रदेश के इन जिलों में बाढ़ का खतरा

भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से सूचित किया गया है कि, आगामी 24 घंटों के दौरान प्रदेश के श्योपुर कला, ग्वालियर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़ जिलों में तीव्र बाढ़ व नीमच, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, उत्तरी धार, आगर, उत्तरी उज्जैन, मुरैना, बालाघाट, डिंडोरी, मंडला, दक्षिणी देवास, उत्तरी हरदा, नर्मदापुरम, सीहोर, शाजापुर, भोपाल, दमोह, छतरपुर, नरसिंहपुर, जबलपुर, पन्ना, सिवनी, कटनी जिलो में मध्यम बाढ़ से खतरा होने की संभावना है। 

मध्य प्रदेश मौसम का पूर्वानुमान

किसान मौसम बुलेटिन के अनुसार भोपाल, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, देवास, शाजापुर, आगर, नीमच, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, गुना, दतिया, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ एवं निवाड़ी जिलों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। इसके कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित होगा। बरसाती नदी नालों में बाढ़ आने की संभावना है और निचले इलाकों में पानी भर जाएगा। इसलिए मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन को सूचित किया गया है कि सतर्क रहें और नागरिकों से अपील की गई है की मौसम खराब होने की स्थिति में अपने जीवन की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएं। स्थिति के जोखिमपूर्ण बन जाने तक की प्रतीक्षा न करें। 

पूरे मध्य प्रदेश में भारी वर्षा होगी

उपरोक्त जिलों के अलावा से सभी जिलों में भारी वर्षा की सूचना दी गई है। IMD के वैज्ञानिकों ने यह वाला अलर्ट जारी किया है। नागरिकों से अपील की गई है कि सावधान रहें। पूरे मध्यप्रदेश में कहीं पर भी वज्रपात हो सकता है। लगातार लंबे समय तक बारिश हो सकती है। कम से कम आने वाले तीन दिन यानी 14 सितंबर 2024 तक मौसम के खराब रहने की संभावना है। 15 सितंबर को आसमान साफ हो जाएगा।  

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मौसम से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में weather पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!