MPPSC NEWS - असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2022 के आयोजन के संबंध में सूचना जारी,यहां पढ़ें

Bhopal Samachar
MADHYA PRADESH PUBLIC SERVICE COMMISSION INDORE द्वारा मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर वेकेंसी के लिए आयोजित सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2022 के आयोजन के संबंध में सूचना जारी कर दी है। इस सूचना के अनुसार सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2022 का आयोजन 17 नवंबर 2024 को किया जाएगा।

MPPSC ASSISTANT PROFESSOR EXAM 2022 DETAILS

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग में शुद्धि पत्र क्रमांक 13/16-53/2022 नाम 13 सितंबर 2024 के द्वारा सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2022 उच्च शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश शासन हेतु सहायक प्राध्यापकों के पदों की पूर्ति हेतु कुल 20 विषयों की परीक्षा आयोजित की जानी है।  जिनके विज्ञापन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर पूर्व में प्रकाशित किया जा चुके हैं। 20 विषयों के अंतर्गत- जीवविज्ञान, रसायन कार्बनिक, रसायन भौतिकी, नृत्य, पर्यावरण विज्ञान, भूगर्भशास्त्र, मराठी, सैन्य विज्ञान, संगीत, संगीत वाद्य, संगीत गायन, चित्रकला, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, संस्कृत प्राच्य, संस्कृत व्याकरण, संस्कृत साहित्य, प्राच्य, सांख्यिकी, उर्दू, वेद शामिल है। इन इन सभी 20 विषयों की विषयों की परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर पूर्व में ही जारी कर दी गई है। विज्ञापन की शेष शर्तें पूर्ववत ही रहेगी।

MPPSC ASSISTANT PROFESSOR EXAM 2022 DATE & TIME

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक अध्यापक परीक्षा 2022 का आयोजन दिनांक 17 नवंबर 2024 को संभागीय/ जिला मुख्यालय- इंदौर में ऑफलाइन पद्धति से किया जाएगा।  
यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी-
  1. PAPER1- सामान्य अध्ययन विषय-परीक्षा का समय प्रातः 10:00 बजे 11:00 तक
  2. PAPER2- संबंधित विषय-दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक

MPPSC ASSISTANT EXAM 2022 CORRIGENDUM  DOWNLOAD DIRECT LINK

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक प्राध्यापक परीक्षा के संबंध में जारी संशोधित अधिसूचना को पढ़ने एवं डाउनलोड करने के लिए कृपया यहां क्लिक  करें। सिस्टम आपको रीडायरेक्ट करेगा और आपकी स्क्रीन पर मध्य प्रदेश पीएससी की अधिकृत वेबसाइट पर अपलोड नोटिफिकेशन डिस्प्ले हो जाएंगे। ऑनलाइन पढ़ सकते हैं एवं सिंगल क्लिक से डाउनलोड भी कर सकते हैं।

विनम्र निवेदन🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। रोजगार एवं शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category 2 में CAREER पर क्लिक करें। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!