MPTET varg 3 FREE coaching class Online - 2020 परीक्षा हिंदी विषय के महत्वपूर्ण 20 प्रश्न उत्तर

Bhopal Samachar
Madhya Pradesh Government स्कूल शिक्षा विभाग एवं जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित स्कूलों में Priority teachers vacancy के लिए Madhya Pradesh employees selection board Bhopal द्वारा Madhya Pradesh Government Primary Teachers Combined Eligibility Test 2024 की रूलबुक जारी कर दी गई है। यहां क्लिक  करके MPTET 2024 VARG 3 नोटिफिकेशन, मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 वर्ग 3 एप्लीकेशन फॉर्म,PSTET 2024 VARG 3 रूल बुक,एमपीटेट वर्ग 3 सिलेबस से संबंधित सभी जानकारी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहां क्लिक करके मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संयुक्त पात्रता परीक्षा 2024 का सिलेबस ऑनलाइन पढ़ सकते हैं।

MPTET Varg 3 Previous Year 2020 Question Paper pdf DIRECT LINK DOWNLOAD  

आज हम आपको मध्य शिक्षक प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ष 2020 का पेपर की पीडीएफ उपलब्ध करा रहे हैं। उसकी मदद से आप जान सकेंगे की मध्य प्रदेश प्राइमरी टीचर प्राइमरी स्कूल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट में किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं एवं आप आगे अपनी तैयारी किस प्रकार से कर सकते हैं। PSTET 2020 (जिसका आयोजन 2022 में किया गया) PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER PSTET 2020 ALL pdf के लिए कृपया यहां क्लिक करें। इस लिंक पर क्लिक करते ही PSTET 2020 की 2040 PAGE की पीडीएफ फाइल (OLD QUESTION PAPER 2020) आपके सामने होगा जिसे आप ऑनलाइन भी पढ़ सकते हैं एवं भविष्य के लिए डाउनलोड भी कर सकते हैं। ✒ श्रीमती शैली शर्मा (MPTET Varg1, 2,3 Qualified)

मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 के पुराने पेपर के महत्वपूर्ण 20 प्रश्न

आज हम आपके लिए MPTET VARG 3 के पुराने प्रश्न पत्र हिंदी में,OLD PAPER IN HINDI ,PREVIOUS YEAR PAPER HINDI LANGUAGE ,MP TET VARG 3 SAMVIDA HINDI BHASHA के 20 प्रश्न उत्तर उपलब्ध करा रहे हैं।

MPTET Varg 3 samvida shikshak Old Paper VERY IMPORTANT 20 QUESTION ANSWER HINDI LANGUAGE

यह प्रश्न उत्तर MPPEB (OLD NAME), MPESB( NEW NAME) द्वारा आयोजित MPTET  2022 VARG 3 दिनांक 5 मार्च 2022 का शिफ्ट 1 के पेपर से लिए गए हैं।

मध्य प्रदेश प्राइमरी शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग 3 हिंदी भाषा के महत्वपूर्ण 20 प्रश्न उत्तर

Testdate 05 Mar 2022 - TestSlot Shift 1
Q1. निम्न में से कौन सा शिक्षण का सिद्धांत नहीं है ?
ANS-निगमन से आगमन की ओर।
Q2. भाषा अर्जित करना कैसी प्रक्रिया है?
ANS-सहज स्वाभाविक होता है।
Q3. उपचारआत्मक शिक्षक की सफलता मुख्यतः किस पर निर्भर करती है?
ANS- समस्याओं के कारणों की सही पहचान पर।
Q4. कहानी कथन के उद्देश्य में कौन सा पक्ष शामिल नहीं है?
ANS-भाषा के लिखित रूप से परिचय।
Q5. मूल्यांकन का मुख्य उद्देश्य क्या जानना होता है?
ANS-बच्चे कैसे सीखते हैं।
Q6. कविता को भावपूर्ण तरीके से पढ़ना किसमें सहायता करता है ?
ANS-कविता के भाव को समझने में।
Q7.लिखित कार्य की जांच में बच्चों की सहायता लेने से क्या फायदा होता है?
ANS-बच्चों को दूसरों के हस्तलिखित सामग्री को पढ़ने का अवसर और अवलोकन क्षमता के विकास का अवसर मिलता है।
Q8. लोकगीतों की भाषा लोकगीतों को भाषा की कक्षा में स्थान क्यों दिया जाना चाहिए?
ANS- इससे बच्चे संस्कृतिगत विशेषताओं से परिचित होते हैं।
Q9. पाठ पढ़कर बच्चों से प्रश्न बनवाने से शिक्षक को क्या जानने का अवसर मिलता है ?
ANS- बच्चों ने पाठ को कितनी गहराई से समझा है।
Q10. भाषा विकास का द्वितीय चरण क्या है?
ANS-बोलना
Q11.बच्चों में हिंदी भाषा सीखने के प्रति रूचि उत्पन्न करना ,यह उद्देश्य किस स्तर का है?
ANS- प्राथमिक स्तर के छात्रों के लिए
Q12. कक्षा 8 के बच्चों के लिए साहित्य का चयन करते समय आपके लिए(शिक्षक के रूप में) निम्न में से क्या जानना सर्वाधिक जरूरी है ?
ANS-बच्चों की मनोवैज्ञानिक विशेषताओं और भाषा प्रयोग की क्षमता
Q13.नाटक, सिनेमा, परिचर्चा, वाद -विवाद आदि बच्चों की------ व स्वाभाविक-------- एवं ----------प्रतिक्रिया व्यक्त करने की क्षमता का विकास करने में मदद करते हैं?
ANS- स्वतंत्र, मौखिक, लिखित
Q14. भाषा सीखने में होने वाली त्रुटियां क्या है?
ANS-भाषा सीखने की प्रक्रिया के स्वाभाविक पड़ाव है
Q15. पाठ्य पुस्तक भाषा शिक्षण में मुख्यतः क्या सहायता करती है?
ANS- भाषा की विभिन्न घटाएं प्रस्तुत करती है
Q16 to 20 .निर्देश: 
काव्‍यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्‍नो के सबसे उचित उत्‍तर वाले विकल्‍प का चयन कीजिए-
किंतु अरे यह क्या,
इतना आदर, इतनी करुणा, सम्मान?
प्रथम दृष्टि में ही दे डाला
तुमने मुझे अहो मतिमान!
मैं अपने झीने आँचल में
इस अपार करुणा का भार
कैसे भला सँभाल सकूँगी
उनका वह स्नेह अपार।
लख महानता उनकी पल-पल
देख रही हूँ अपनी ओर
मेरे लिए बहुत थी केवल
उनकी तो करुणा की कोर।
Q16. निम्न में से उपयुक्त पंक्तियों के रचयिता का नाम बताइए
ANS- सुभद्रा कुमारी चौहान
Q17.निम्न में से मतिमान का अर्थ क्या है?
ANS-बुद्धिमान
Q18.निम्न में से कौन सा शब्द करुणा का पर्यायवाची नहीं है?
ANS- निष्ठुरता
Q19. निम्न में से किस शब्द का प्रयोग उपयुक्त पंक्तियों में नहीं किया गया है?
ANS- शोक
Q20. निम्नलिखित में से किस शब्द में उपसर्ग का प्रयोग नहीं किया गया है?
ANS- महानता
Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article.

विनम्र निवेदन🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। सरकारी नौकरी, रोजगार एवं शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category 3 में career पर क्लिक करें। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!