दशहरे के दिन सभी जिलों में सरकारी कार्यक्रम की घोषणा, मुख्यमंत्री के निर्देश पढ़िए - NEWS

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के इतिहास में शायद पहली बार होगा जब विजयदशमी के अवसर पर मध्य प्रदेश की सरकार प्रदेश के सभी जिलों में साथ एक साथ शस्त्र पूजा करेगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कैबिनेट बैठक से पहले सभी प्रभारी मंत्रियों को निर्देशित किया ही कि वह अपने-अपने जिलों में प्रभार के जिलों के पुलिस शस्त्रागार में शस्त्र पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्वयं स्त्री शक्ति और सामर्थ्य को नमन के प्रतीक स्वरूप लोकमाता अहिल्या देवी की राजधानी महेश्वर में दशहरे पर शस्त्र पूजन करेंगें। इससे पहले तक मध्य प्रदेश शासन के प्रतिनिधि कलेक्टर एवं एसपी शस्त्र पूजा करते थे। 

मध्य प्रदेश में विजयदशमी के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम की घोषणा

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इससे पहले सभी कलेक्टरों को संबोधित करते हुए कहा था कि, इस वर्ष का दशहरा और भी आनंदमयी होगा, क्योंकि अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर की स्थापना के बाद यह पहला दशहरा है। हालांकि उन्होंने विजयदशमी के अवसर पर आयोजित किसी भी कार्यक्रम को लेकर कोई विशेष निर्देश नहीं दिए थे परंतु आज मंत्रिपरिषद की बैठक के पहले मध्य प्रदेश में विजयदशमी के अवसर पर जिला स्तर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। 

स्कूलों की छुट्टी रद्द होगी, जनप्रतिनिधि राम कथा सुनाएंगे?

हालांकि अभी विधिवत घोषणा नहीं हुई है परंतु सूत्रों का कहना है कि, राजनीति में अत्यंत रुचि रखने वाले लोग शिक्षण संचालनालय भोपाल के कुछ अधिकारियों द्वारा सरकार को सुझाव दिया गया है कि विजयदशमी यानी दशहरे के दिन सभी सरकारी स्कूलों में सुबह के समय कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। सांसद, विधायक एवं अन्य सभी जनप्रतिनिधि स्कूलों में जाएंगे और राम कथा सुनाएंगे। इस प्रकार मध्य प्रदेश के समस्त सरकारी स्कूलों में एक साथ राम कथा आयोजन का वर्ल्ड रिकॉर्ड बन जाएगा। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!