SHREE GANESHA INTERESTING FACTS 05 - श्री गणेश के बारे में रोचक जानकारियां, पढ़िए

Bhopal Samachar
भगवान श्री गणेश में शुभ और मंगल करने वाली भगवान नारायण की शक्तियां है, इस कारण गजानन को राजसी ठाटबाट वाले देवता भी कहा जाता है।भगवान विष्णु के पास सृष्टि की जिम्मेदारी है जो की गणेश की कृपा से ही पूरी हो पाती है। भगवान श्री गणेश को वाणी के देवता भी कहा जाता है और कुछ भी लिखने से पहले कुछ भी लिखने से पहले "श्री गणेशाय नमः" क्यों लिखा जाता है।
तो चलिए आज 1 मिनट से भी कम समय में यही जानने की कोशिश करते हैं

श्री गणेश जी प्रथम पूज्य क्यों है - WHY SHREE GANESHA REVERED FIRST

श्री शिव महापुराण में उल्लेख है कि मां पार्वती के द्वारपाल गणेश जी का सिर जब शिवजी ने काट दिया था और फिर उनके शरीर पर हाथी का सिर जोड़ा गया गया था। तब पार्वती जी ने शिवजी से इस रूप में पुत्र की पूजा पर प्रश्न उठाया था। तब शिवजी ने वरदान दिया कि सभी देवी-देवताओं में सर्वप्रथम गणेश जी की पूजा होगी। शिवजी के इसी वरदान के कारण ही श्री गणेश जल तत्व के अधिपति हैं और सभी देवताओं का इनमें निवास है। जल तत्व के अधिपति होने के कारण ही श्री गणेश जी प्रथम पूज्य हैं और सृष्टि में सबसे पहले चारों तरफ जल ही था और वैज्ञानिक दृष्टि से भी "जीवन की उत्पत्ति" सर्वप्रथम जल में ही हुई थी।

श्री गणेश जी को वाणी के देवता क्यों कहा गया है - WHY IS LORD GANESHA CONSIDERED THE GOD OF SPEECH 

बुद्धि दो प्रकार की होती है। एक जो सत्य पर चलती है, वह सुबुद्धि होती है। दूसरी जो सत्य का पालन नहीं करती है और नुकसानदायक होती है, कुबुद्धि कहलाती है। श्री गणेश, ऋग्वेद में वाणी के स्वामी भी कहे गए हैं। जैसे की हर वाक्य का आधार है, सत्य। वाक्य के तत्व, श्री गणेश हैं और आधारभूत शक्ति सरस्वती हैं। चूँकि गणेश और सरस्वती दोनों हमेशा साथ ही हैं। इसलिए  श्री गणेश वाणी के देवता कहलाते हैं। ऋग्वेद में गणेश जी को ब्राह्मणस्पति कहा गया है। ब्राह्मण शब्द का अर्थ है वाक् या वाणी इसीलिए "ब्राह्मणस्पति" का अर्थ है -वाणी का स्वामी और गणेश जी को बुद्धि के देवता भी कहा जाता है।

भगवान श्री गणेश से संबंधित और भी AMAZING & INTERESTING FACTS को जानने के लिए कृपया नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
यहां क्लिक करके पढ़ सकते हैं - भगवान श्री गणेश को सृजन का स्वामी क्यों कहा जाता है।
यहां क्लिक करके जानिए - भगवान श्री गणेश को दूर्वा चढ़ाने का कारण।
यहां क्लिक  करके जानिए- भगवान श्री गणेश को मोदक क्यों अर्पित किए जाते हैं
यहां क्लिक करके जानिए- भगवान श्री गणेश को कबीट, जामुन और केसर क्यों अर्पित किए जाते हैं
----------------

विनम्र निवेदन:🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Religious पर क्लिक करें। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!