Space science news - 33 फीट का एक और छोटा सा चंद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा करने आ गया

Bhopal Samachar
अपन को चंद्रमा दिखाई देता है उसका व्यास लगभग 3474 किलोमीटर है लेकिन आज की तारीख में एक और छोटा सा चंद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा कर रहा है। इसका व्यास 33 फीट है। यानी एक डुप्लेक्स बंगले के बराबर। यह छोटा चंद्रमा त्यौहार बनाने के लिए आया है। सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या से एक दिन पूर्व आ गया और देवोत्थान एकादशी के बाद जाएगा। आप इसे देख भी सकते हैं परंतु इसके लिए टेलिस्कोप की जरूरत होगी। 

MINI MOON 2024 PT5 की जानकारी सरल हिंदी में

भारत की अंतरिक्ष एजेंसी ISRO की ओर से बताया गया है कि Space Objects Tracking and Analysis (NETRA) नेटवर्क के माध्यम से इस छोटे चंद्रमा कि प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। NETRA के हेड वैज्ञानिक डॉक्टर अनिल कुमार बताते हैं कि, इसे 2024 PT5 नाम दिया गया है और सामान्य तौर पर इस प्रकार के क्षुद्रग्रहों को MINI MOONS कहा जाता है। अभी जो MINI MOON आया है, वह लगभग 1100 स्क्वायर फीट क्षेत्रफल का उपयोग कर रहा है और टोटल 53 दिन तक पृथ्वी की परिक्रमा करेगा और फिर वापस अंतरिक्ष में लौट जाएगा। मूल रूप से यह एक चट्टान है जो अंतरिक्ष में उड़ती हुई पृथ्वी की कक्षा में आ गई है। ऐसी खगोलीय घटनाएं अक्सर होती रहती है। छोटे पत्थरों पर कोई ध्यान नहीं देता लेकिन जब कोई बड़ी चट्टान आती है तो उसकी निगरानी शुरू हो जाती है। 

क्या इससे पहले भी कोई MINI MOON पृथ्वी की परिक्रमा करने आया था 

हम भारत के लोग पृथ्वी को माता और चंद्रमा को मामा कहते हैं। इसलिए यह जानना जरूरी है कि पृथ्वी माता का मायका बहुत बड़ा है। उसमें हजारों चंदा मामा है। एक चंदा मामा हमेशा हमारे साथ रहते हैं परिवार के बाकी चंदा मामा भी कभी-कभी मिलने आते रहते हैं। हाल ही के वर्षों में, 1997, 2013 और 2018 में अलग-अलग MINI MOONS पृथ्वी की परिक्रमा करके वापस अंतरिक्ष में जा चुके हैं। यह एक मजेदार खगोलीय घटना है जो समय-समय पर होती रहती है।

क्या हम अपने घर की छत से MINI MOON को देख सकते हैं

जैसा कि इसरो के वैज्ञानिक डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि, इसका साइज बहुत कम है। सिर्फ 10 मीटर यानी 33 फिट है। इसे अपने घर की छत से देखा तो जा सकता है परंतु इसके लिए एक ऐसे टेलिस्कोप की जरूरत पड़ेगी जिसका व्यास 30 इंच अथवा उससे बड़ा हो और CCD या CMOS डिटेक्टर लगे हों। ऐसे टेलिस्कोप की कीमत ₹800000 से अधिक हो सकती है। विभिन्न यूनिवर्सिटी और सरकारी संस्थाओं को चाहिए कि वह, ऐसे टेलीस्कोप का उपयोग करने की सुविधा विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाएंगे। एक छोटे से चंद्रमा को पृथ्वी की परिक्रमा करते हुए देखना वाकई एक रोमांचकारी बात है। 

विनम्र निवेदन🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। सामान्य ज्ञान और महत्वपूर्ण जानकारी के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में knowledge पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!