Tech News - 80 साल पुराने तक के संपत्ति विवाद Google निपटाएगा, सैटेलाइट सबूत देगा

Bhopal Samachar
यह दुनिया भर के लिए बड़ी और भारत के लिए बहुत बड़ी खबर है। 1944 से लेकर 2024 तक के सभी प्रकार के सरकारी और निजी संपत्ति विवादों का निपटारा अब फटाफट हो जाएगा। Google का सैटेलाइट सारे सबूत उपलब्ध करवा देगा। पृथ्वी के किसी भी हिस्से पर 1944 में क्या था और तब से लेकर अब तक क्या-क्या परिवर्तन हुए हैं। इसमें आपका और आपके पड़ोसी का मकान भी दिखाई देगा। पता चल जाएगा कि पहले इस जमीन पर क्या था, जहां आज आपका या आपके पड़ोसी का मकान बन गया है। 

Google Earth New Update से किस प्रकार की जानकारी मिलेगी

Google Earth Street View में नए अपडेट की घोषणा कर दी गई है। इसके माध्यम से आप एक प्रकार से टाइम ट्रेवल कर सकते हैं। आप देख सकते हैं कि 80 साल पहले आपका शहर कैसा था और यह भी देख सकते हैं कि प्रतिवर्ष किस प्रकार से विकास हुआ है। तारीखों के साथ पता चल जाएगा कि, कोई ठेकेदार सड़क या पुल कब बना रहा था और कब उसने अपना काम रोक दिया था। 1944 से लेकर अब तक जंगल में क्या परिवर्तन हुए हैं। क्या सचमुच किसी नेता या बाहुबली ने जंगल पर कब्जा कर लिया है, अथवा सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल को क्लिक करते ही पता चल जाएगा कि कोई नदी, नाला अथवा तालाब पहले कहां पर था और कैसा था और आज स्थिति क्या है। किसने कहां पर अतिक्रमण कर लिया है, क्लिक करते ही स्पष्ट हो जाएगा। 

Google Earth Time Travel 

इतिहास, भूगोल और पर्यावरण के विद्यार्थियों को कई प्रकार की मदद मिलेगी। उदाहरण के लिए यह दोनों तस्वीर देखिए। 5 सेकंड बाद दूसरी तस्वीर दिखाई देगी। 
यह नॉर्थ केलिफोर्निया में "लेक ओरोविले" नाम की झील है। पहली पिक्चर सन 2018 की है और दूसरी सन 2023 की। 2018 में इस झील में पानी बहुत कम था और 2023 में यह झील पानी से लबालब भरी हुई थी। गूगल अर्थ का यह अपडेट सभ्यता के विकास के बारे में बताया। पर्यावरण में परिवर्तन के बारे में बताया। भूगोल की ऐसी जानकारी मिलेगी जो आज से पहले कभी नहीं मिली थी। सब कुछ आपकी स्क्रीन पर होगा। अपने कंप्यूटर लैपटॉप के सामने बैठकर टाइम ट्रेवल कर पाएंगे। कम से कम 80 साल तक पीछे जा सकते हैं। 

Google का सेटेलाइट बादल के नीचे आई बाढ़ की तस्वीर बता देगा

गूगल का कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने इस मामले में बड़ी मदद की है। अब बादल होने की स्थिति में भी सैटेलाइट का कैमरा जमीन पर होने वाली गतिविधियों को कैप्चर कर सकेगा। सिर्फ 8 सेकंड में पता चल जाएगा की बाढ़ में कहां कौन फंसा हुआ है। इसके अलावा अभी हजारों मामलों में गूगल अर्थ दुनिया की मदद करेगा। ✒ उपदेश अवस्थी

विनम्र निवेदन:🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में technology पर क्लिक करें। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!