Top 5 women safety apps - महिलाओं की सुरक्षा के लिए पांच महत्वपूर्ण मोबाइल एप्लीकेशन

Bhopal Samachar
पूरा भारत देश एक चिंता की स्थिति में है। हाल ही में हमने देखा कि कोलकाता में एक महिला डॉक्टर अपने ही अस्पताल में सुरक्षित नहीं थी। अपराधी को भले ही मृत्यु दंड मिले परंतु वह महिला डॉक्टर अब कभी भी जीवित नहीं हो पाएगी। इसलिए जरूरी है कि अपनी सुरक्षा का ध्यान रखा जाए और उसके प्रति हमेशा अलर्ट रहा जाए। इसलिए हम आपको ऐसी पांच मोबाइल एप्लीकेशंस के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करती है। आप इनमें से कोई एक अथवा यदि आपकी जानकारी में है तो इसके जैसी कोई भी दूसरी मोबाइल एप्लीकेशन, जिस पर आप विश्वास करते हैं, महिलाओं के मोबाइल में जरूर होनी चाहिए। 

112 India Mobile App

यह भारत सरकार द्वारा संचालित मोबाइल एप्लीकेशन है। इस मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से सिंगल TAP से SOS ALERT भेजा जा सकता है। यह मोबाइल एप्लीकेशन एंड्राइड और iOS दोनों टेक्नोलॉजी के लिए उपलब्ध है। भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इस मोबाइल एप्लीकेशन को Emergency Services के साथ इंटीग्रेटेड किया गया है। सरकार का कहना है कि इस मोबाइल एप्लीकेशन का प्रमुख उद्देश्य है, महिलाओं को आपातकाल की स्थिति में सहायता के लिए एक ऐसा इमरजेंसी नंबर उपलब्ध करवाना, जिस पर विश्वास किया जा सकता है। इस मोबाइल एप्लीकेशन द्वारा भेजे गए अलर्ट, किसी भी अपराध की इन्वेस्टीगेशन में एविडेंस के रूप में शामिल किए जाते हैं। 

My Safetipin Mobile App

यह मोबाइल एप्लीकेशन महिलाओं को सुरक्षित रास्तों की जानकारी देने के लिए संचालित की जा रही है। इस मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से सुरक्षित रास्तों और सार्वजनिक स्थानों की पहचान की जाती है। इसके माध्यम से सुरक्षित पब्लिक ट्रांसपोर्ट की जानकारी भी दी जाती है। सिर्फ इतना ही नहीं, यदि कोई महिला किसी असुरक्षित स्थान की तरफ आगे बढ़ रही है तो यह मोबाइल एप्लीकेशन उसके प्रिय जनों को अलर्ट भेज देती है। आसपास के अस्पताल एवं इमरजेंसी सर्विस की जानकारी भी यहां से मिलती है। 

bSafe Mobile App

यह मोबाइल एप्लीकेशन खत्री की स्थिति में महिलाओं को बचाने में मदद करती है। इसके माध्यम से न केवल आपातकालीन अलर्ट भेजे जा सकते हैं बल्कि घटना की लाइव स्ट्रीमिंग, रिकॉर्डिंग और महिला के प्रयोजनों को रियल टाइम लोकेशन शेयर की जाती है। सिर्फ इतना ही नहीं Simulated Phone Calls भी संभव है।  इस मोबाइल एप्लीकेशन से प्राप्त डाटा का उपयोग आपराधिक मामलों में एविडेंस के रूप में भी किया जा सकता है। 

UrSafe Mobile App

यह मोबाइल एप्लीकेशन उसे समय भी काम करती है जब महिलाएं खतरे में होती है और अपने स्मार्टफोन का उपयोग नहीं कर सकती हैं। यह मोबाइल एप्लीकेशन परिजनों को महिला की लाइव ट्रैकिंग करने में मदद करता है। रियल टाइम ऑडियो और वीडियो की स्ट्रीमिंग की जा सकती है। सिर्फ ऑफलाइन अपराध ही नहीं बल्कि ऑनलाइन अपराधियों से बचने के लिए Fake Call Alerts भी दिए जाते हैं। इसकी सबसे खास बात Hands-Free SOS Alert Trigger है। 

I’m Safe Mobile App

यह मोबाइल एप्लीकेशन खास तौर पर ऐसी महिलाओं के लिए डिजाइन की गई है जिन्हें सिर्फ व्हाट्सएप्प और फेसबुक चलाना आता है। यानी मोबाइल एप्लीकेशन ऑपरेट करना नहीं आता है। Track Me फीचर की मदद से महिलाओं की रियल टाइम ट्रैकिंग की जा सकती है। आपातकाल में क्विक अलर्ट की सुविधा उपलब्ध है। 

डिस्क्लेमर :- इस जानकारी का उद्देश्य महिलाओं को सेफ्टी मोबाइल एप्स के प्रति आकर्षित करना है। यहां जिन मोबाइल एप्लीकेशंस के बारे में जानकारी दी गई है। यह उनके द्वारा की गई घोषणाओं पर आधारित है। हम इनमें से किसी भी मोबाइल एप्लीकेशन की सेवाओं के लिए गारंटी नहीं है। कृपया अपने विवेक और अध्ययन के आधार पर डिसीजन बनाएं। 

विनम्र निवेदन:🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में technology पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!