मध्य प्रदेश मौसम - 14 जिलों में दीपावली से पहले बारिश होगी - MP WEATHER FORECAST

Bhopal Samachar
बंगाल की खाड़ी में पैदा हुआ चक्रवर्ती तूफान दाना कमजोर हो गया है। मध्य प्रदेश के नागरिकों के लिए यह एक गुड न्यूज़ है। भारी बारिश की जो संभावना जताई जा रही थी अब वह नहीं है लेकिन फिर भी मध्य प्रदेश के 14 जिलों में दीपावली से पहले हल्की एवं मध्यम वर्षा होने की संभावना है। बादल छाए रहेंगे और वज्रपात होने की भी संभावना है। 

मध्य प्रदेश मौसम का पूर्वानुमान

मौसम के अंदर भोपाल के अनुसार सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, पन्ना और मैहर जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। सेटेलाइट से प्राप्त ताजा जानकारी के अनुसार सिंगरौली से लेकर मऊगंज तक बादल छाए हुए हैं। मध्य प्रदेश के सिंगरौली से लेकर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज तक और छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर तक घना कोहरा दिखाई दे रहा है। सिंगरौली से लेकर जबलपुर तक कुछ इलाकों में हल्के फुल्के बादल और कोहरा दिखाई दे रहा है। 

जबलपुर, शहडोल, रीवा और सागर संभाग का मौसम बदलेगा

दीपावली से पहले तापमान के लगातार गिरने से गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। हालांकि अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से 27 से 29 अक्टूबर के बीच पूर्वी हिस्से में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी बादल की संभावना जताई गई है। इस दौरान जबलपुर, शहडोल, रीवा और सागर संभाग में मौसम बदला रहेगा।

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मौसम से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में weather पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!