BHOPAL NEWS - शादी डॉट कॉम से डाउनलोड दूल्हा करप्ट निकला, प्रॉमिस वाला फोल्डर अपने आप खाली हो गया

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 24 साल की एक लड़की ने शादी डॉट कॉम से अपने लिए एक बढ़िया सा दूल्हा डाउनलोड किया था। तब उसके प्रॉमिस वाले फोल्डर में शादी का वादा सहित बहुत सारी फाइलें मौजूद थी, लेकिन 7 महीने बाद अचानक फोल्डर खाली हो गया। बार-बार ओपन करने की कोशिश की तो पूरा का पूरा दूल्हा ही गायब हो गया।

गाडरवारा की लड़की और मुरैना का लड़का

सब इंस्पेक्टर संगीता काजले ने बताया कि 24 वर्षीय पीड़िता कोलार इलाके में किराए से रहती है। वह मूल रूप से गाड़रवाड़ा जिला नरसिंहपुर की रहने वाली है। तीन साल पहले MBA की पढ़ाई करने भोपाल आई थी। पीजी करने के बाद यहीं प्राइवेट जॉब करने लगी। उसने शादी डॉट कॉम पर अपनी प्रोफाइल अपलोड की थी। यहीं पर मुरैना निवासी अभिषेक उपाध्याय ने भी अपनी प्रोफाइल अपलोड की थी। उसने खुद को सॉफ्टवेयर इंजीनियर बताया था। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। 7 महीने पहले लड़की ने दूल्हा डाउनलोड कर लिया। दोनों भोपाल में एक साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने लगे।

अब पुलिस का एंटीवायरस चलेगा, सारी हिडन फाइल बाहर आ जाएगी

कुछ दिनों पहले कंफर्म हुआ कि दूल्हा तो करप्ट है। उसके प्रॉमिस वाले फोल्डर में कुछ भी नहीं है। जब लड़की ने बार-बार प्रॉमिस वाला फोल्डर ओपन करके देखा तो पूरा का पूरा दूल्हा ही गायब हो गया। उसका शॉर्टकट भी नहीं बचा। बाद में लड़की ने पुलिस को जाकर बताया कि, शादी से पहले ही उसका दूल्हा फरार हो गया है। फोन कॉल भी नहीं उठा रहा है। पुलिस ने दूल्हे राजा को पुलिस थाने में डाउनलोड करने के लिए FIR दर्ज कर ली है।

विनम्र अनुरोध 🙏 कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!