BHOPAL SAMACHAR - दिग्विजय सिंह द्वारा 23066 ग्राम पंचायतों में चक्काजाम की प्लानिंग

Bhopal Samachar
लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी की पॉलिटिक्स करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह एक बार फिर जनता के नेता बनने के लिए एक बड़े आंदोलन की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि वह अपने ही घर, राजगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव हार गए हैं। परिवार वालों द्वारा स्पष्ट रूप से नकार दिए गए हैं लेकिन फिर भी उन्होंने मध्य प्रदेश की समस्त 23066 ग्राम पंचायतों में एक साथ चक्का जाम करने की प्लानिंग की है। यदि ऐसा हुआ तो यह खबर वर्ल्ड वाइड वायरल हो जाएगी और दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश में जनता के सबसे बड़े नेताओं में शामिल हो जाएंगे। 

दिग्विजय सिंह अचानक ब्रेकिंग न्यूज़ बन जाएंगे

मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के सबसे पावरफुल नेता श्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय सरपंच संघ के बैनर तले ग्राम पंचायत स्तर पर एक बड़े आंदोलन की तैयारी की जा रही। श्री दिग्विजय सिंह स्वयं इस आंदोलन की मॉनीटरिंग भी कर रहे हैं। उन्होंने अपने सभी समर्थकों से अपील की है कि, दिनांक 2 अक्टूबर को समस्त 23066 ग्राम पंचायत में पंचायत सचिव को मांग पत्र सौंपा जाए। इस प्रकार श्री दिग्विजय सिंह यह टेस्ट कर लेंगे कि, कितनी पंचायतों में उनकी स्थिति मजबूत है और कितनी पंचायतों में काम करना होगा। इसके बाद 18 अक्टूबर को मध्य प्रदेश की समस्त ग्राम पंचायतों के मुख्य मार्ग पर चक्का जाम किया जाएगा। यदि ऐसा हो गया तो दिग्विजय सिंह अचानक ब्रेकिंग न्यूज़ बन जाएंगे। 

दिग्विजय सिंह, कांग्रेस से अलग अपना अस्तित्व बना रहे हैं

यहां नोट करना जरूरी है कि, पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह पिछले कुछ समय से, कांग्रेस पार्टी से अलग अपना अस्तित्व बना रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने सरकारी नौकरियों में मुस्लिम समुदाय की स्थिति का मुद्दा उठाया था। जब कांग्रेस पार्टी ने इस मुद्दे पर उनका समर्थन नहीं किया तो उन्होंने कम्युनिस्ट पार्टी के ऑफिस में जाकर प्रेस कॉन्फ्रेंस संबोधित कीजिए। पंचायत स्तर का यह आंदोलन भी कांग्रेस पार्टी नहीं बल्कि राष्ट्रीय सरपंच संघ के बैनर तले किया जा रहा है। ✒ उपदेश अवस्थी

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!