BHOPAL SAMACHAR - राजधानी के सबसे बड़े हमीदिया अस्पताल में हड़ताल

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश में अब नौकरी, महंगाई भत्ता, इंक्रीमेंट यहां तक कि नियमित वेतन के लिए भी हड़ताल करनी पड़ती है। राजधानी के सबसे बड़े हमीदिया अस्पताल में वार्ड बॉय, तकनीशियन और ऑपरेटर हड़ताल पर चले गए हैं। उन्हें पिछले 4 महीने से सैलरी नहीं मिली है। हड़ताल के कारण अस्पताल की सारी व्यवस्थाएं गड़बड़ हो गई है। मरीज और उनके परिजनों को भारी परेशानी हो रही है। 

हालात डॉ. सुनीत टंडन के नियंत्रण से बाहर

हमीदिया अस्पताल में आज लगभग 500 कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। इसके चलते सुबह से ही यहां आने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जहां एक तरफ मरीज के परिजनों को खुद व्हील चेयर, स्ट्रैचर धकाने पड़ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ टेक्नीशियन की हड़ताल के चलते लोगों को पर्चा बनवाने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। हमीदिया के हडताली वार्ड ब्वॉय का कहना था कि, हमारी चार महीने से सैलरी नहीं आई है, हमारा घर चलाने के लिए के लिए भी पैसे नहीं हैं। हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुनीत टंडन ने बताया कि शासन स्तर पर बात हुई है, सभी की समस्या का समाधान किया जा रहा है।

सिविल सर्जन ना तो सैलरी दिलवा पाए, ना ही हड़ताल रोक पाए

जानकारी के अनुसार इन सभी कर्मचारियों को एजाइल सिक्योरिटी सर्विस कंपनी द्वारा वेतन दिया जाता है। यह सभी हमीदिया में एजाइल कंपनी के आउट सोर्स कर्मचारी हैं। इससे पहले इन कर्मचारियों ने तीन से चार बार कंपनी को पत्र लिखकर शिकायत की थी। पत्र के जवाब में कंपनी द्वारा सिर्फ आश्वासन दिया गया। इसके चलते कर्मचारियों ने हडताल कर दी। अब अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले में कंपनी के अलावा शासन स्तर पर भी बातचीत की है, ताकि जल्द से जल्द ये मामला खत्म हो।

कर्मचारियों की मांग- जिस विभाग में काम, वहीं से मिले वेतन

वार्ड ब्वॉय रज्जू लाल ने कहा, हमारी मांग है कि जिस विभाग में हम काम कर रहे हैं, उसी विभाग से पेमेंट दिया जाए। वार्ड ब्वॉय, हाउस कीपिंग, लैब टेक्नीशियन, ऑपरेटर किसी की भी पेमेंट नहीं आई है। हम लोग पेमेंट के लिए कई बार लगातार आवेदन दे चुके हैं। लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया है। अगर हमारी बात नहीं सुनी गई, तो हम यहां से जिला कलेक्टर के पास जाएंगे। इसके अलावा हम मुख्यमंत्री के सामने भी अपनी परेशानी बताएंगे। 

विनम्र अनुरोध 🙏 कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!