Business ideas - सिर्फ 1 लाख पूंजी से डेढ़ लाख महीने की कमाई, छोटा सा बदलाव

Bhopal Samachar

Low investment high profit best startup small business ideas in Hindi

यह एक ऐसा बिजनेस आइडिया है जो पूरी कैटिगरी बदल देगा। भारत के हर शहर में सैकड़ो लोगों की बेरोजगारी खत्म करके उन्हें व्यापारी बना देगा। बड़ा ही आसान है। सिर्फ ₹100000 के इन्वेस्टमेंट पर डेढ़ लाख रुपए महीने की कमाई की जा सकती है। 

Best business opportunity ideas for beginners 

भारत के हर शहर में बच्चे हैं। बच्चों के लिए स्कूल है। स्कूल में लंच टाइम है। लंच टाइम में टिफिन है और टिफिन एक प्रॉब्लम है। महीने में एकाध बार तो ऐसा हो ही जाता है, जब बच्चे को बिना लंच बॉक्स के ही स्कूल जाना पड़ता है। इस प्रॉब्लम को सॉल्व करती है स्कूल की कैंटीन। हम अपने बच्चों को कुछ पैसे दे देते हैं और वह कैंटीन से कुछ लेकर खा लेता है। यहां दो प्रॉब्लम है। एक तो बच्चे को नगद पैसे देने पड़े, जो उसकी आदत बिगाड़ सकता है और दूसरा कैंटीन से क्या लेकर खाएगा, हमको पता ही नहीं है। 

कुछ नहीं करना, सिर्फ सिस्टम बदलना है

अपन इस प्रॉब्लम को सॉल्व करते हैं। स्कूल में कैशलेस कैंटीन बनाते हैं। केवल वही चीज बनाई जाएंगी जो स्कूल के चार्ट में है। यदि किसी बच्चे का लंच बॉक्स मिस हो गया है तो उसके पेरेंट्स डायरेक्ट कैंटीन को कॉल करेंगे। अपना आर्डर नोट करवाएंगे। UPI का जमाना है, ऑनलाइन एडवांस पेमेंट करेंगे। जब लंच टाइम होगा तब तक बच्चों का गरमा गरम लंच बॉक्स तैयार हो चुका होगा। पेरेंट्स खुश क्यों कि उन्हें पता है कि, आज बच्चों ने लंच में क्या खाया। नगद पैसे नहीं दिए इसलिए मुंडे के बिगड़ जाने का खतरा कम और आपने सिर्फ ऑर्डर पर लंच बॉक्स बनाएं इसलिए आपका खाना खराब नहीं होगा। प्रॉफिट मार्जिन बढ़ जाएगा। आइडिया पसंद आया तो अभी तत्काल अपना प्रेजेंटेशन तैयार कीजिए और प्राइवेट स्कूल संचालकों से मिलने के लिए निकल जाइए। पहले मार्केट सर्वे कर लेते हैं। इन्वेस्टमेंट का प्लान बाद में करेंगे। 

best new unique business ideas in hindi for students 

कॉलेज के विद्यार्थी और पृथ्वी की परीक्षाओं की अभ्यर्थी यदि सुबह का समय निकाल सकते हैं तो यह बिजनेस आइडिया जबरदस्त कमाई करवाइए। पढ़ाई का खर्चा, कोचिंग की फीस, हॉस्टल का किराया सब कुछ निकालने के बाद भी काफी सारा पैसा बच जाएगा। और फिर एक बड़ी संभावना भी तो है। बाजार में इतनी सारी फूड चैन है। स्कूलों में कैंटीन के नाम पर कोई चैन नहीं है। अपन अपना ब्रांड बना सकते हैं। 

Business ideas for women in india 

महिलाओं का बच्चों से प्राकृतिक रिश्ता होता है। मां हो या मौसी, बच्चे निडर होकर विश्वास करते हैं। महिलाएं भी हर बच्चे को उतना ही वात्सल्य देती है। फिर चाहे बच्चा किसी का भी क्यों ना। दोनों के बीच में यह प्राकृतिक और भावनात्मक रिश्ता आपको एक घरेलू हाउसवाइफ से सफल बिजनेस वूमेन बना देगा। सिर्फ सुबह का समय लगेगा। दोपहर तक फ्री हो जाएंगे। यानी अपना घर परिवार भी देख सकते हैं। 

Business ideas for retired employees in india 

सेवानिवृत्ति शासकीय कर्मचारी इस बिजनेस को सबसे तेजी से सेटअप कर सकते हैं। स्कूलों में सबसे बड़ी प्रॉब्लम होती है, किसी भी पुराने व्यक्ति और सिस्टम को बदलना। स्कूलों के संचालक और प्रिंसिपल, किसी प्रकार का तनाव नहीं चाहते। जैसा चल रहा है वैसा चलते रहना चाहते हैं। आपकी उम्र और अनुभव, यहां फायदा देंगे। वह आपके ऊपर भरोसा करेंगे और यही भरोसा फटाफट एग्रीमेंट साइन करवा देगा। 

Profitable business ideas in india 

एक 500 बच्चों के स्कूल की कैंटीन से एवरेज मंथली प्रॉफिट ₹1 लाख होता है। अपना प्रॉफिट ज्यादा होगा क्योंकि, अपन ऑर्डर पर लंच बॉक्स बनाएंगे। पहले से खान की चीज बनाकर नहीं रखेंगे। स्कूल बंद हो जाने के बाद कैंटीन में बनाए गए सारे फूड प्रोडक्ट खराब हो जाते हैं। उन्हें बाजार में सस्ते दामों पर बेचना पड़ता है। इसके कारण उनका प्रॉफिट मार्जिन कम हो जाता है। अपने साथ यह फैक्टर नहीं है। इसलिए अपना प्रॉफिट ज्यादा होगा।Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article. 

विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। इसके अलावा और अधिक बिजनेस आईडियाज के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे जाएं और POPULAR Category 3 में Business पर क्लिक करें। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!