Business ideas - डेढ़ लाख महीने की कमाई के लिए शाम को सिर्फ 3 घंटे काम काफी है

Bhopal Samachar

Low investment high profit best startup small business ideas in Hindi

आज का बिजनेस आइडिया आपको भी पसंद आएगा। यदि आप बिजनेस नहीं करेंगे तो इस बिजनेस के ग्राहक जरूर बन जाएंगे। बड़ा सिंपल सा बिजनेस है और आजकल बड़ा फैशन में है। फटाफट मालामाल हो सकते हैं। 

Best business opportunity ideas for beginners 

Q-commerce आपने सुना ही होगा। आप जो भी चीज आर्डर करते हैं मात्र 30 मिनट में आपके घर पहुंच जाती है। डोमिनोज पहले Q-commerce कंपनी थी लेकिन अब तो 10 दोनों कंपनी आ गई है। जोमैटो वाला भी आधे घंटे में खाना लाकर दे देता है। अपन को करोड़ों की फंडिंग से इनके जैसा स्टार्टअप नहीं करना। अपन तो केवल माहौल का फायदा उठाएंगे। लोगों को ऑनलाइन ऑर्डर करने की आदत पड़ गई है। उनकी यही आदत अपना बिजनेस मॉडल है। 

डॉक्टर भी कहते हैं किस के समय खाने से पहले सूप पीना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। अच्छी भूख लगती है और खाना पच जाता है। अच्छा और स्वादिष्ट सूप कैसे बनाना है, यह आपको खुद सीखना पड़ेगा, या फिर जिसे आता है उसे अपना पार्टनर बना लीजिए। हम आपको बताते हैं कि बिजनेस आइडिया क्या है। अपने शहर के सबसे हाई प्रोफाइल इलाके में आपको अपनी सर्विस के बारे में बताना है। शुरुआत के लिए एक पेंपलेट काफी है। आप कितने प्रकार के सूप बनाएंगे। उनका प्राइस क्या है और किस नंबर पर ऑर्डर नोट करवा सकते हैं अथवा व्हाट्सएप कर सकते हैं। पब्लिक तत्काल रिस्पांस करेगी क्योंकि फूड इंडस्ट्री में जो भी नया आता है उसे सब ट्राई करके देखते हैं। आपको इस हाई प्रोफाइल इलाके में अपना किचन सेटअप करना है। गरमा गरम सूप को 4 घंटे तक बिल्कुल वैसा ही गर्म रखने के लिए आजकल कई सारे बर्तन आने लगे। बस आर्डर मिलते ही सप्लाई कर देना है। धीरे-धीरे लोगों की टाइमिंग और कंटिन्यूटी पता चलती जाएगी, और प्रॉफिट मार्जिन बढ़ता चला जाएगा। 

best new unique business ideas in hindi for students 

प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थी और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए अच्छा बिजनेस मॉडल है। शाम को सूर्यास्त के बाद और डिनर टाइम से पहले तक काम करना है। ज्यादा से ज्यादा 7 से 10 मान सकते हैं। इन तीन घंटों में आप इतना पैसा कमा लेंगे। जितना 8 घंटे की नौकरी में भी नहीं कमा सकते। 

Business ideas for women in india 

प्रायमरी एजुकेशन की तरह फूड इंडस्ट्री भी एक तरह से महिलाओं के लिए ही है। इस बिजनेस का सबसे मुख्य आकर्षण "स्वाद" है, और महिलाओं के हाथ में यह जादू प्राकृतिक होता है। आपको केवल किचन संभालना है। डिलीवरी के लिए असिस्टेंट नियुक्त कर सकते हैं। वह अपनी बाइक से फटाफट डिलीवरी कर देगा और इतने समय में आप थोड़ा ज्यादा सूप बना पाएंगे। 

Business ideas for retired employees in india 

सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी भी इस बिजनेस में INVESTMENT करके हाई रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।क्विक कॉमर्स विद क्लाउड किचन, या फिर जैसे पूरे शहर में डोमिनो'एस के स्टोर होते हैं बिल्कुल वैसे ही आपको अपने सूप के लिए करना है। ऑर्डर कलेक्शन और डिलीवरी ट्रैकिंग का काम आप अपने सेंट्रल ऑफिस से कर सकते हैं। इससे आपके सारे क्लाउड किचन कंट्रोल में रहेंगे। 

Profitable business ideas in india 

  • एक सूप की लागत ₹10, विक्रय मूल्य ₹25= प्रॉफिट मार्जिन ₹15 
  • एक दिन में एक डिलीवरी बॉय 150 डिलीवरी करेगा 30X150 = 4500 डिलीवरी मंथली 
  • टोटल 10 डिलीवरी बॉय डिलीवरी करेंगे 4500X10 = 45000 कप की बिक्री। 
  • 45000 कप X ₹15 प्रॉफिट मार्जिन = 6 लाख 75 हजार। 
डिलीवरी बॉय का वेतन किचन सेटअप और सारे खर्चे निकालने के बाद डेढ़ लाख रुपए महीने का नेट प्रॉफिट बड़े आराम से मिलसकता है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article. 

विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। इसके अलावा और अधिक बिजनेस आईडियाज के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे जाएं और POPULAR Category 3 में Business पर क्लिक करें। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!