Business ideas - 4 महीने छुट्टी के साथ 15 लाख सालाना कमाई, इन्वेस्टमेंट सिर्फ एक लाख

Bhopal Samachar

Low investment high profit best startup small business ideas in Hindi

यह एक ऐसा बिजनेस आइडिया है जो पूरे देश में तेजी से सफल होता जा रहा है। साल में सिर्फ 8 महीने काम करना होता है। आप दुकान खोल सकते हैं या घर से भी काम कर सकते हैं। इन्वेस्टमेंट के नाम पर एक लाख रुपये काफी है। एक साल में 15 लाख रुपए की कमाई मिनिमम हो जाती है। कुछ लोग 30 लाख भी कर रहे हैं। 

Best business opportunity ideas for beginners 

शादी में लोग दिल खोलकर खर्च करते हैं। सबसे ज्यादा खर्चा कन्या पक्ष की ओर से होता है। TROUSSEAU एक ऐसी चीज है जो ससुराल में लड़की को मायके के सभी सदस्यों की याद दिलाती है। इसलिए TROUSSEAU में चीजों का सिलेक्शन और PACKING पर भी काफी ध्यान दिया जाता है। TROUSSEAU में पारंपरिक रूप से दुल्हन के आभूषण, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, कुछ खास कपड़े और अन्य उपयोगी सामान भी होता है। सामान का चुनाव लड़की की जरूरत और परिवार वालों की भावना पढ़ने पर निर्भर करता है परंतु PACKING, उसकी ससुराल में शान की बात होती है। 

कई बार तो एडवांस में ही प्रॉफिट मिल जाता है

इसलिए आपको TROUSSEAU PACKING का बिजनेस शुरू करना है। इसमें कोई खास इन्वेस्टमेंट नहीं लगता और जितना पैसा लगता है वह प्रॉफिट मार्जिन के साथ तत्काल वापस मिल जाता है। कई बार तो एडवांस में ही प्रॉफिट मिल जाता है। TROUSSEAU PACKING के बारे में नहीं जानते तो कृपया इंटरनेट पर सर्च करके देखिए। बहुत सारी ट्यूटोरियल मिल जाएंगे। यदि आपको गिफ्ट पैकिंग करना आता है तो TROUSSEAU PACKING भी कर सकते हैं। यह कोई भी कर सकता है। इसके लिए किसी डिग्री डिप्लोमा की जरूरत नहीं है। 

ध्यान देने वाली बातें

  • माइंडसेट बनाने से पहले मार्केट सर्वे कीजिए। 
  • पता कीजिए आप जिस क्षेत्र में काम करना चाहते हैं वहां पहले से कितने लोग TROUSSEAU PACKING कर रहे हैं। 
  • कंफर्म कीजिए कि आप कितने बड़े इलाके को कवर कर सकते हैं, क्योंकि हर घर में हर साल शादी नहीं होती। 
  • TROUSSEAU PACKING के लिए यूनिक मटेरियल कहां से मिलेगा, पहले से तीन विकल्प खोज कर रखिए। 
  • खूबसूरत सी कैटलॉग बनाइए, क्योंकि इसी के आधार पर ऑर्डर मिलेंगे। 
  • कोशिश कीजिए कि अपनी प्रत्येक TROUSSEAU PACKING का वीडियो बनाया जाए और उसे इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर अपलोड किया जाए। 
  • गूगल बिजनेस, फेसबुक मार्केटप्लेस सहित सभी प्रकार की ऑनलाइन बिजनेस डायरेक्टरी में अपनी प्रोफाइल बनाइए। 

best new unique business ideas in hindi for students 

कॉलेज स्टूडेंट्स एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की अभ्यर्थी इस पार्ट टाइम बिजनेस की तरह कर सकते हैं। साल भर काम नहीं आता यानी पढ़ाई पर फोकस कर सकते हैं, लेकिन जब आता है तो टाइम बाउंडेशन के साथ आता है इसलिए टीम बनाकर काम कर सकते हैं। यदि टीम में कुछ लड़के और लड़कियां रहेंगे तो ऑर्डर कलेक्शन, क्लाइंट कम्युनिकेशन और पैकिंग करने का काम एक साथ हो सकेगा। 

Business ideas for women in india 

भारतीय परंपरा में यह महिलाओं का ही काम है। 19वीं सदी तक दुल्हन की बहने और बुआ, मौसी इत्यादि ही TROUSSEAU PACKING किया करते थे, लेकिन अब लाइफ फास्ट हो गई है। लोगों के पास समय नहीं है। इसलिए आप उनके लिए, उनके प्रतिनिधि के तौर पर, TROUSSEAU PACKING का काम कर सकती हैं। जो काम साल में तीन-चार लड़कियों के लिए फ्री में किया जाता था। वही काम साल में 150 लड़कियों के लिए करना है। 1 साल बीतने से पहले आप हाउसवाइफ से बिजनेस वूमेन बन जाएगी। 

Business ideas for retired employees in india 

सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी यदि इस बिजनेस में सिस्टमैटिक प्लानिंग के साथ इन्वेस्ट करते हैं तो सबसे हाई रिटर्न कमा सकते हैं। TROUSSEAU PACKING की बिजनेस में सबसे ज्यादा इंपोर्टेंट होता है पैकिंग मैटेरियल। यह सभी शहरों में नहीं मिलता। ऑनलाइन ऑर्डर करेंगे तो आने में टाइम लगेगा। इसलिए लोग लोकल मार्केट से खरीदते हैं। यदि आप बाहर से कोई यूनिक पैकिंग मैटेरियल खरीद कर लाएं। उसका स्टॉक बना ले तो आपकी TROUSSEAU PACKING शहर भर में फेमस हो जाएगी। 

Profitable business ideas in india 

प्रॉफिट की तो बात ही क्या करना। कई बार तो ₹500 का पैकिंग मैटेरियल लगता है और अर्जेंट के नाम पर 1 घंटे में डिलीवरी देने पर ₹5000 मिल जाता है। आपका पैकिंग मैटेरियल जितना यूनिक होगा आपका प्रॉफिट मार्जिन उतना ही ज्यादा होगा। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article. 

विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। इसके अलावा और अधिक बिजनेस आईडियाज के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे जाएं और POPULAR Category 3 में Business पर क्लिक करें। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!