how to deposit money in irctc ewallet in mobile app - IRCTC ई वॉलेट में मनी डिपॉजिट का तरीका

Bhopal Samachar
IRCTC के माध्यम से भारत में हर रोज करोड़ों रेल यात्री, रेलवे टिकट बुक करते हैं। कई बार कंफर्म रेलवे टिकट बुक करना, एक संघर्ष जैसा हो जाता है। जब आप लोग इन करते हैं तो आपको सीट खाली दिखाई देती है परंतु जब तक आप बैंक अकाउंट से पेमेंट कंफर्म करते हैं तब तक सीट फुल हो चुकी होती है। इस समस्या से बचने के लिए IRCTC eWallet लॉन्च किया गया है। IRCTC eWallet के कारण आपका टिकट की बुकिंग आसान हो जाती है। सारी प्रक्रिया फटाफट हो जाती है और आपको कंफर्म रिजर्वेशन टिकट मिल जाती है। इसके लिए IRCTC eWallet में पहले से मनी डिपॉजिट होना जरूरी है। यहां हम आपको स्टेप बाय स्टेप गाइड करेंगे, IRCTC eWallet app में मनी डिपॉजिट कैसे करें। 

How can I add money to my IRCTC eWallet app

  1. सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में ब्राउज़र के माध्यम से IRCTC वेबसाइट पर Login कीजिए। 
  2. IRCTC eWallet लिंक पर क्लिक कीजिए। 
  3. Register Now पर क्लिक कीजिए। 
  4. PAN Card वेरीफाई कीजिए। 
  5. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया कंप्लीट हो जाने के बाद आपको  ‘IRCTC Ewallet DEPOSIT’ विकल्प दिखाई देने लगेगा। 
  6. IRCTC Ewallet DEPOSIT पर क्लिक कीजिए। 
  7. एक नया फॉर्म ओपन होगा जहां पर अमाउंट और पेमेंट ऑप्शन के माध्यम से आप अपने बैंक अकाउंट से IRCTC Ewallet में पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं। 

महत्वपूर्ण बातें

कृपया ध्यान रखें की न्यूनतम ₹100 और अधिकतम ₹10000 डिपॉजिट किया जा सकते हैं। कई लोगों का अनुभव है कि ₹10000 डिपाजिट नहीं हो पता है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए कृपया ₹9000 डिपॉजिट करें। आप एक से अधिक बार अपने वॉलेट में मनी ट्रांसफर कर सकते हैं। 
कृपया नोट करें, यह डिपॉजिट नॉन रिफंडेबल होता है। यानी वॉलेट से बैंक में पैसा वापस ट्रांसफर नहीं होगा। 
DEPOSIT HISTORY में जाकर आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। 

Where is the IRCTC eWallet

IRCTC eWallet का विकल्प आपको IRCTC की वेबसाइट पर Login करने के बाद दिखाई देगा। 

आईआरसीटीसी ई-वॉलेट को बैंक अकाउंट में कैसे ट्रांसफर करें 

आपके बैंक अकाउंट से IRCTC eWallet में मनी ट्रांसफर करने का प्रावधान है परंतु IRCTC eWallet से आपके बैंक अकाउंट में धन राशि ट्रांसफर करने का कोई प्रावधान नहीं है।

क्या यूपीआई भुगतान विकल्प है 

IRCTC eWallet वॉलेट में पैसा डिपॉजिट करने के लिए UPI PAYMENT का विकल्प उपलब्ध है।

How can I use Google pay in IRCTC app

कृपया UPI PAYMENT विकल्प का चुनाव करें. यहां आपको Gpay, PhonePe सहित कई विकल्प मिलेंगे। 

विनम्र निवेदन:🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में technology पर क्लिक करें। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!