बंगाल की खाड़ी के अनचाहे बादल कई राज्यों में भारी वर्षा और बाढ़ लाएंगे - INDIA WEATHER FORECAST

Bhopal Samachar
मानसून की वापसी के बाद बंगाल की खाड़ी में बादलों के पैदा होने की प्रक्रिया बंद हो जानी चाहिए परंतु इस बार ऐसा होता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। अरब सागर के बाद बंगाल की खाड़ी में भी अनचाहे बादल पैदा हो रहे हैं। यदि यह अरब सागर के बादलों की तरह ताकतवर हो गए तो भारत के कई राज्यों में भारी वर्षा और बाढ़ का कारण बनेंगे। 

मौसम का पूर्वानुमान by IMD

  1. बंगाल की खाड़ी में बन रहा डिप्रेशन कई राज्यों में भारी बारिश देगा बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है।
  2. बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बन चुका है जो जल्दी ही गहरा निम्न दबाव में बदल जाएगा।
  3. यह तमिलनाडु के तट को एक डिप्रेशन के रूप में पर कर सकता है।
  4. अगले दो दिनों के दौरान दक्षिणी आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, दक्षिणी कर्नाटक, और केरल के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। 
  5. कई स्थानों पर जल भराव और बाढ़ की आशंका है।
  6. यह डिप्रेशन भारत के दक्षिणी प्रायद्वीप को पार करते हुए अरब सागर में फिर से सशक्त हो सकता है। 

उत्तर भारत के मौसम का पूर्वानुमान

पहाड़ों सहित पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तरी मध्य प्रदेश और राजस्थान के अधिकांश भागों का मौसम सूखा बना रहेगा। मानसून जल्दी ही पूरी तरह वापस हो जाएगा तथा साथ-साथ उत्तर पूर्वी मानसून भी दस्तक दे देगा। विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मौसम से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में weather पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!