Investment ideas - ₹10 को 10 साल में 3 गुना का पूर्वानुमान, Baroda BNP Paribas का New Fund

Bhopal Samachar
MUTUAL FUNDS में निवेश करने वाले और खास तौर पर बैंक ऑफ़ बड़ौदा के खाताधारकों के लिए गुड न्यूज़ है। Baroda BNP Paribas Nifty Midcap 150 Index Fund Direct Growth लॉन्च हो गया है और इसकी और क्लोजर डेट 28 अक्टूबर 2024 है। इस समय NAV ₹10 है। पिछले तीन सालों में जिस प्रकार के रिटर्न मार्केट में मिले हैं, उसके आधार पर माना जा रहा है कि यह फंड अगले 10 साल में आपके इन्वेस्टमेंट को तीन गुना कर देगा। यानी NAV ₹10 से ₹30 हो जाएगी। यह एक Open Ended Fund है और आपको किसी भी समय EXIT की आजादी देता है। 

About Baroda BNP Paribas Mutual Fund

Baroda BNP Paribas Mutual Fund भारत का एक प्रतिष्ठित फंड हाउस है जो बैंक ऑफ़ बड़ोदा और BNP Paribas की साझेदारी से संचालित होता है। यानी कह सकते हैं कि बैंक ऑफ़ बड़ौदा का भरोसा शामिल है। इनके फंड मैनेजर काफी अनुभव भी माने जाते हैं। अब तक इन्होंने काफी अच्छे रिटर्न भी दिए हैं इसलिए लोगों पर भरोसा करते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी म्युचुअल फंड में निवेश करने से पहले फंड हाउस और योजना के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करना चाहिए। इसके लिए हम आपको इनकी अधिकृत वेबसाइट की डायरेक्ट लिंक इसी समाचार में उपलब्ध करवा रहे हैं। 

About Baroda BNP Paribas Nifty Midcap 150 Index Fund

जैसा कि नाम से स्पष्ट है यह एक ओपन एंडेड इंडेक्स फंड है जो Nifty Midcap 150 Index वाली कंपनियों में इनवेस्ट करता है और Nifty Midcap 150 Index के बराबर रिटर्न देने का प्रयास करेगा। Midcap का मतलब होता है स्टॉक मार्केट में मध्यम स्तर का कारोबार करने वाली कंपनियां। यह कंपनियां अपने संघर्ष का प्रथम चरण पूरा कर चुकी होती है। इन कंपनियों को प्रारंभिक सफलता प्राप्त होती है और बड़ी कंपनियों की सूची में शामिल होने का लक्ष्य लेकर काम करती है। इसलिए इन कंपनियों में काफी अच्छा रिटर्न मिलता है लेकिन कई बार इस प्रकार की कंपनियों का मैनेजमेंट ऐतिहासिक गलती करता है और नुकसान में जाता है। इसके कारण कंपनी के इन्वेस्टर भी नुकसान में जाते हैं। इसलिए एमआईडीसीएपी फंड्स में इन्वेस्टमेंट को हाई रिस्क श्रेणी में माना जाता है। High Gain के लिए High Risk यही इस फंड की अच्छी और बुरी बात है। अधिक जानकारी के लिए इस समाचार में हम एक डायरेक्ट लिंक दे रहे हैं। जहां आप फोन कॉल पर पूछताछ कर सकते हैं। 

Baroda BNP Paribas Mutual Fund official website direct link

Baroda BNP Paribas Mutual Fund House के बारे में अधिक जानकारी के लिए एवं अधिकृत वेबसाइट पर विकसित करने के लिए कृपया यहां क्लिक करें। सिस्टम आपको रीडायरेक्ट करेगा और आपकी स्क्रीन पर barodabnpparibasmf dot in वेबसाइट डिस्प्ले हो जाएगी। यहां आपको उनके सभी प्रकार के म्युचुअल फंड्स के बारे में जानकारी प्राप्त हो सकती है। 

Baroda BNP Paribas Nifty Midcap 150 Index Fund enquiry investment direct link 

Baroda BNP Paribas Nifty Midcap 150 Index Fund में इन्वेस्ट करने के लिए एडवाइस के बारे में अधिक पूछताछ के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। सिस्टम आपको रीडायरेक्ट करेगा और आपकी स्क्रीन पर Baroda BNP Paribas Mutual Fund की अधिकृत वेबसाइट का वह इंटरफेस ओपन हो जाएगा जहां पर Baroda BNP Paribas Nifty Midcap 150 Index Fund के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। फोन कॉल पर पूछताछ के लिए टोल फ्री नंबर दिया गया है और यदि इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो उसकी डायरेक्ट लिंक भी दी गई है। 

डिस्क्लेमर - यह केवल एक समाचार है जो INDIAN SHARE MARKET के निवेशकों को जानकारी देने के लिए प्रकाशित किया गया है। हम किसी भी कंपनी में INVESTMENT करने अथवा इन्वेस्टमेंट नहीं करने के लिए प्रेरित नहीं करते। कृपया अपने FINANCIAL ADVISOR से परामर्श करें और शेयर मार्केट में अपनी स्टडी के आधार पर निवेश करें। 

विनम्र अनुरोध🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। इनकी डायरेक्ट लिंक स्क्रॉल करने पर मिल जाएगी। शेयर बाजार एवं व्यापार से संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करते हुए सबसे अंत में जाएं और POPULAR Category में Business-News पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!