MADHYA PRADESH के 11 जिलों में आफत की बारिश, शिप्रा में बाढ़, तवा डैम के गेट खोले

Bhopal Samachar
अरब सागर से बादलों निकलना बंद नहीं हो रहा है। पूरे भारत में फैलते चले जा रहे हैं। पूरे मध्य प्रदेश के आसमान पर छा गए हैं और लगातार घने होते जा रहे हैं। आज रविवार को मध्य प्रदेश के 11 जिलों में आफत की बारिश हुई है। शिप्रा नदी में बाढ़ आ गई। शाजापुर में भी बाढ़ जैसे हालात हैं।

मध्य प्रदेश मौसम समाचार- किस जिले में कैसी बारिश हुई

  1. उज्जैन में शिप्रा का जलस्तर बढ़ गया। रामघाट डूब गया। 
  2. बैतूल में तेज बारिश के बीच ढाई साल का मासूम नाली में बह गया। जेसीबी से नाली खोदकर उसे ढूंढने की कोशिश की गई। एक किमी दूर नाले में डेड बॉडी मिली। 
  3. भोपाल में दिनभर बादल छाए रहे। दोपहर में बूंदाबांदी और शाम को हल्की बारिश शुरू हो गई। 
  4. नर्मदापुरम, इंदौर, रतलाम, शिवपुरी, मंडला, नरसिंहपुर में भी वर्षा हुई।
  5. शाजापुर में तेज बारिश के बीच दिन में अंधेरा छा गया। वाहनों को हेडलाइट जलाने पड़े।
  6. शाजापुर में रिकॉर्ड बारिश के चलते सड़कों पर दो फीट तक पानी भर गया।
  7. नर्मदापुरम के इटारसी में एक घंटे तक तेज बारिश हुई। फसलें आड़ी हो गई। 
  8. पिपरिया में भी धान और सोयाबीन की फसलों को नुकसान होने की खबर है।
  9. बारिश के चलते नर्मदापुरम में तवा डैम का जलस्तर 1166.30 फीट पहुंच गया। तीन गेटों को खोलने का फैसला लिया गया है। इसके कारण नर्मदा का जलस्तर बढ़ जाएगा।
  10. खरगोन में शाम को आधे घंटे रुक रुककर तेज बारिश हुई। 
  11. छिंदवाड़ा में रविवार दोपहर को तेज बारिश हुई। कई इलाकों में पानी भर गया।
  12. आगरमालवा में रविवार सुबह तेज बारिश हुई। सड़के पानी में डूब गई। 
  13. धार के मनावर में रात 2 बजे तेज बारिश हुई। गलियों में पानी भर गया।
  14. गुना में सुबह से ही बादल छाए रहे। हल्की बूंदाबांदी भी हुई। 

मानसून की विदाई के बाद बारिश क्यों हो रही है

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने बताया, 'अरब सागर में लो प्रेशर एरिया के साथ मानसून ट्रफ की एक्टिविटी है। इस वजह से दक्षिण-पश्चिमी हवाएं इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल संभाग में नमी ला रही हैं और बारिश हो रही है। 15 अक्टूबर तक ऐसा ही मौसम रहेगा।' 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मौसम से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में weather पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!