MADHYA PRADESH में सरकारी कर्मचारियों को एडवांस सैलरी के निर्देश जारी - NEWS TODAY

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश में शासन स्तर पर शासकीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले एडवांस सैलरी जारी करने हेतु तैयारी शुरू हो गई है। इस साल दीपावली 31 अक्टूबर को है। मध्य प्रदेश में शासकीय कर्मचारियों को महीने की 5 तारीख को वेतन दिया जाता है। कई बार सैलरी ट्रांसफर में देरी भी हो जाती है। 

जिला शिक्षा अधिकारी इंदौर ने सबको बता दिया

अभी शासन स्तर पर कर्मचारियों को एडवांस सैलरी की घोषणा नहीं हुई है परंतु स्कूल शिक्षा विभाग, लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के अंतर्गत जिला शिक्षा अधिकारी इंदौर ने एक सर्कुलर जारी करके इसकी सूचना सार्वजनिक कर दी है। उन्होंने इंदौर जिले के समस्त संकुल प्राचार्य को एक पत्र लिखा है जिसमें बताया है कि, लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल की ओर से जितने भी शिक्षकों की पदस्थापना हेतु आदेश जारी किए गए थे, उन सब की जॉइनिंग सुनिश्चित करें, क्योंकि त्योहार से पहले अग्रिम वेतन वितरण किया जाना है। 

आउटसोर्स कर्मचारी भी सैलरी एडवांस मांग रहे हैं 

मध्य प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारी की सैलरी भी एक मुद्दा बनती जा रही है। कई कंपनियां 4-5 महीने तक वेतन नहीं देती है। हाल ही में भोपाल के हमीदिया अस्पताल में सैलरी के लिए आउटसोर्स कर्मचारी ने हड़ताल कर दी थी। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें सैलेरी एडवांस दी जानी चाहिए। दीपावली उनका भी त्यौहार है। दूसरी तरफ अतिथि शिक्षक तो ज्वाइनिंग का ही इंतजार कर रहे हैं। 

विनम्र निवेदन 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में employee पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!