MADHYA PRADESH उच्च शिक्षा विभाग फेल, UG की 53% सीट खाली, स्टूडेंट्स ने कॉलेज रिजेक्ट किया

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा की हालत स्कूल शिक्षा जैसी होती जा रही है। अंडरग्रैजुएट में टोटल 8.25 लाख सीटों में से सिर्फ 3.85 लाख सीटों पर एडमिशन कंफर्म हुई। 4.40 लाख सीट खाली रह गई। 53% स्टूडेंट्स ने मध्य प्रदेश के सभी कॉलेजों को रिजेक्ट कर दिया। अब उच्च शिक्षा विभाग वाले बहाने बनाते घूम रहे हैं। जबकि सीनियर स्टूडेंट्स का कहना है कि यह सब कुछ कॉलेज में प्रोफेसर्स की कमी और पुराने प्रोफेसर्स की पॉलिटिक्स के कारण हो रहा है। 

1.11 लख स्टूडेंट्स को सिर्फ ग्रेजुएट की डिग्री चाहिए 

भोपाल। प्रदेश के यूजी व पीजी कालेजों में प्रवेश प्रक्रिया संपन्न हुई। इसमें सबसे अधिक कला संकाय विद्यार्थियों ने अधिक प्रवेश लिया है। यूजी में 66 हजार विद्यार्थियों ने समाजशास्त्र, 45 हजार राजनीति विज्ञान विषय को चुना है। इसके बाद विज्ञान संकाय में सबसे ज्यादा 44 हजार विद्यार्थियों ने रसायनशास्त्र को लिया है। इस साल कला संकाय में सबसे अधिक 1.37 लाख प्रवेश हुए है। इसके बाद कामर्स संकाय में 88 हजार और विज्ञान संकाय में 55 हजार ने प्रवेश लिया है।

मध्य प्रदेश में अंग्रेजी और संस्कृत भाषा की हालत खराब

वहीं भाषा विषयों में उर्दू में 29 हजार, हिंदी में 20 हजार, अंग्रेजी में 1700 और सबसे कम संस्कृत में 872 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। यह आंकड़े बताते हैं कि मध्य प्रदेश में उर्दू भाषा के प्रोफेसर सबसे अच्छे हैं। हिंदी भाषा के प्रोफेसर भी देशभर में लोकप्रिय हो रहे हैं परंतु विकास के लिए सबसे ज्यादा जरूरी अंग्रेजी भाषा के प्रोफेसर काम के नहीं है। भारत की पहचान और संस्कृति को संरक्षित करने के लिए संस्कृत भाषा का विस्तार जरूरी है। मध्य प्रदेश सरकार संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रही है परंतु उसके सारे अभियानों में कोई ना कोई गड़बड़ी है। 

मध्य प्रदेश में आधे से ज्यादा कॉलेज खाली

प्रदेश के 1323 कालेजों में करीब 10.39 लाख सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया हुई। इसमें यूजी में 8.25 लाख में से 3.85 लाख और पीजी में 2.13 लाख सीटों में से 79 हजार विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। आकड़े स्पष्ट करते हैं कि मध्य प्रदेश के कॉलेज में आधे से ज्यादा सीट खाली है। 

विनम्र निवेदन🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। सरकारी नौकरी, प्रतियोगी परीक्षाएं एवं पाठ्यक्रमों, रोजगार एवं शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category 3 में career पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!