MADHYA PRADESH - उमरिया में मेडिकल ऑफिसर अलीराजपुर में एकलव्य स्कूल प्राचार्य गिरफ्तार

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश में लोकायुक्त पुलिस ने आज नवरात्रि के पहले दिन एक साथ कई इलाकों में अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया। पहली खबर उज्जैन से आई थी। जहां दो महिला अधिकारियों को ट्रैप किया गया था (यहां क्लिक करके पढ़ सकते हैं)। इसके बाद पता चला कि उमरिया में एक मेडिकल ऑफिसर और अलीराजपुर में एकलव्य स्कूल के प्राचार्य को गिरफ्तार किया गया है। 

उमरिया में मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर राजेंद्र मांझी रिश्वत लेते गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में मेडिकल ऑफिसर को तीन हजार की रिश्वत के साथ लोकायुक्त रीवा ने गिरफ्तार कर लिया है। लोकायुक्त के अनुसार, मानपुर अस्पताल में पदस्थ मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर राजेंद्र मांझी ने वीरेंद्र यादव निवासी चिल्हारी से 10 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। गुरुवार को वीरेंद्र यादव तीन हजार रुपए पहली किश्त लेकर डॉक्टर के पास पहुंचा। डॉक्टर राजेन्द्र मांझी को कार्यालय के कमरे में लोकायुक्त पुलिस ने तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त डीएसपी प्रमेंद्र कुमार सहित 12 सदस्यीय टीम की ओर से यह कार्रवाई की गई है। मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर राजेंद्र मांझी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

अलीराजपुर में शिक्षक एवं प्राचार्य अभिषेक पांडे रिश्वत लेते गिरफ्तार

डीएसपी दिनेश पटेल ने बताया कि मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में जोबट की ग्राम पंचायत खारी के एकलव्य स्कूल के प्राचार्य अभिषेक पांडे ने अपने ही विद्यालय के माध्यमिक शिक्षक सिकदार सिंह कनेश को जून-जुलाई 2024 में शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जोबट (खारी) के बालक छात्रावास का होस्टल वार्डन के प्रभार पर रखा था। छात्रों के मैस संचालन के लिए क्रय सामग्री के करीब साढे चार लाख के बिल आहरित करने के एवज में आरोपी द्वारा बिल की राशि का 10 प्रतिशत रिश्वत के तौर पर मांग रहा था।

इंदौर लोकायुक्त की टीम ने प्राचार्य अभिषेक पांडे को शासकीय आवास पर रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। विद्यालय में कैमरे लगे हुए होने से शासकीय आवास पर ही वार्डन से प्राचार्य ने रिश्वत की डील की थी। कार्रवाई के दौरान ट्रेप दल सदस्य DSP दिनेशचंद्र पटेल, इंस्पेक्टर राहुल गजभिए, प्रधान आरक्षक प्रमोद यादव, आरक्षक अनिल परमार, पवन पटोरिया, चंंव्रमोहन बिष्ट, आदित्य भदौरिया, श्रीक्रष्ण, शेरसिंह उपस्थित रहे। 

विनम्र निवेदन 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में employee पर क्लिक करें। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!