MADHYA PRADESH - लक्ष्मण का लाडला बिगड़ गया, ताऊ बोले छोटी बात है

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई श्री लक्ष्मण सिंह की छवि एक ऐसे नेता की है, जो सही मुद्दे पर अपनी ही कांग्रेस पार्टी को टारगेट पर ले लेता है। यानी सत्य का साथ देता है। आज उनके लाडले बेटे का वीडियो वायरल हो रहा है। पूरी उम्मीद थी कि वह अपने पुत्र की भी वैसे ही निंदा करेंगे, जैसे अपने भाई की करते हैं, परंतु ऐसा कुछ नहीं हुआ, उल्टा ताऊजी ने करेले को नीम चढ़ा दिया। कहा कि वह तो बहुत छोटी घटना थी। 

घटना की पृष्ठभूमि और वायरल वीडियो का विवरण

यह घटना मध्य प्रदेश के "राघौगढ़" की है। श्री दिग्विजय सिंह के पूर्वज यहां के राजा हुआ करते थे। श्री दिग्विजय सिंह का परिवार आज भी किले में रहता है। यहां पर दिग्विजय सिंह को राजा साहब और उनकी संतानों को बाबा साहब कहा जाता है। श्री लक्ष्मण सिंह को छोटे राजा साहब कहा जाता है। उनके बेटे का नाम है श्री आदित्य विक्रम सिंह। उनके समर्थक एवं उनके कर्मचारी उन्हें बाबा साहब (राजा का बेटा और राज्य का राजकुमार) कहते हैं। यही भावना इस घटना की पृष्ठभूमि है। बाबा साहब यानि राघौगढ़ के राजकुमार अपने रथ यानी कार से जा रहे थे। रास्ते में पुलिस वाले खड़े दिखाई दिए। मैं हूं अभिमन्यु' अभियान के तहत पुलिस की ओर से जेपी कॉलेज के छात्र चौराहे पर नुक्कड़ नाटक कर रहे थे। कोई बाबा साहब का रास्ता रोक दे, यह कैसे हो सकता है। बाबा साहब नाराज हो गए और सिगरेट का धुआं एक पुलिस अधिकारी के मुंह पर छोड़ते हुए, सबको रास्ता खाली करने का आदेश दिया। बाकी सब वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है। 

ताऊ बोले, छोटी बात है 

इस वीडियो में यदि पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के सुपुत्र होते तो श्री दिग्विजय सिंह के शब्द शायद कुछ और होते हैं परंतु यहां तो बाबा साहब है और राघोगढ़ में उन्हें विशेष अधिकार प्राप्त है इसलिए ताऊ जी यानी राजा साहब का बयान कुछ और है। उनका कहना है कि, बहुत छोटी घटना थी। वह जा रहा था, प्रशासन ने सड़क पर नुक्कड़ नाटक आयोजित किया था। उसे जानकारी नहीं थी। पुलिस अपना काम कर रही है, जो होगा देखा जाएगा।

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!