MADHYA PRADESH मौसम - नीचे हिमालय की ठंडी हवाएं, ऊपर मानसून के सौतेले बादल

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश में मौसम की बड़ी अजब स्थिति बन गई है। प्रकृति की विधि के अनुसार मानसून की विदाई हो चुकी है परंतु आसमान में मानसून के सौतेले बादल मौजूद है। इधर नीचे मध्य प्रदेश के शहरों में हिमालय की ठंडी हवाएं चलना शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया। 

मध्य प्रदेश के आठ जिलों में रात की ठंड शुरू, पंखे बंद कंबल निकले

मध्य प्रदेश के ग्वालियर, मंडला, जबलपुर, टीकमगढ़, उमरिया, नौगांव, रीवा, चंबल जैसे इलाकों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। यह 20 डिग्री सेल्सियस तक चला गया था। खरगोन, खंडवा, बैतूल समेत कुछ जिलों में बूंदाबांदी का असर भी देखा गया। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक देश के अलग-अलग जगह पर इस समय मौसम प्रणालियों बन रही है जिसका असर मध्य प्रदेश पर दिखाई दे रहा है। प्रदेश में विपरीत हवाएं आ रही है जो कहीं-कहीं बारिश का कारण बन रही है। 

मध्य प्रदेश में 4 तरह की हवाएं चल रही है 

शीत ऋतु के कारण हिमालय की ठंडी हवाओं का मध्य प्रदेश पर प्राकृतिक अधिकार है लेकिन इसके अलावातमिल नाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना रहा है। इसका प्रभाव मध्य प्रदेश में दिखाई दे रहा है। अंडमान में भी एक चक्रवात बना हुआ है। इसका भी थोड़ा सा प्रभाव मध्य प्रदेश तक आ रहा है। वहीं मध्य प्रदेश और राजस्थान में प्रति चक्रवात का असर देखने को मिल रहा है। इन सभी प्रणालियों की वजह से दो से तीन दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह से बना हुआ रहेगा। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मौसम से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में weather पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!