MADHYA PRADESH - लड़की के साथ जैन मुनि का शिष्य लापता, लड़की वाले समाज से निष्कासित

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के घुवारा शहर में जैन मुनि विशांत सागर महाराज का एक शिष्य एवं समाज की एक लड़की एक साथ लापता हो गए। समाज के कुछ लोग इस बात से आक्रोशित हुए और उन्होंने लड़की के साथ लापता हुए शिष्य के गुरु, विशांत सागर महाराज के साथ अभद्र व्यवहार एवं हाथापाई की। बाद में समाज की बैठक हुई और जैन मुनि विशांत सागर महाराज मुनि के साथ अभद्र व्यवहार करने वालों को समाज से 10 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया। 

किस-किस को जैन समाज निष्कासित किया गया 

सकल क्षेत्रीय जैन समाज की ओर से पत्र जारी करके समाजजनों के बीच साझा की गई है। इसमें कहा गया है कि वैद्य राजेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार, जिनेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार एवं उनके पूरे परिवारजनों ने मुनि विशांत सागर महाराज पर मिथ्या आरोप लगाया। मुनि के साथ अभद्रता और मारपीट की। संपूर्ण जैन समाज इस कृत्य की निंदा करता है। सर्वसम्मति से निर्णय कर आगामी 10 साल तक आरोपितों को जैन समाज से निष्कासित किया जाता है। 

यदि किसी ने संबंध रख तो वह भी दोषी होगा

ये और इनके परिवार के जो लोग सामाजिक व धार्मिक समिति में विभिन्न पदों पर हैं, उन्हें सभी समितियों से पृथक माना जाएगा। यदि अपने पदों से इस्तीफा नहीं देंगे तो इस्तीफा मान लिया जाएगा। उनको और उनके परिवार को पूजा कार्य में नहीं बुलाए जाने का निर्णय लिया गया है। अगर घुवारा क्षेत्रीय समाज के लोग इन्हें बुलाते हैं तो वे भी दोषी होंगे। भविष्य में यदि कभी आरोपित लोगों को समाज से जुड़ना होगा तो इसी तरह समाज की बैठक जोड़कर ही निर्णय लिया जाएगा।

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!